News Room Post

बजट पर केजरीवाल ने कहा- दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार हुआ है, जवाब मिला- ‘अबे चपड़गंजू…’

Nirmla Sitaraman Kejriwal

नई दिल्ली। शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में बजट 2020-21 पेश किया। इस बजट में महिलाओं, किसानों और नौकरीपेशा लोगों के लिए काफी घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री ने टैक्स स्लैब में बदलाव किए हैं जो मीडिल क्लास के लिए फायदेमंद होंगी। आपको बता दें कि जहां इस बजट को लेकर सरकार इसे देश के सामान्य लोगों का बजट बता रही हैं वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसे दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार बताया हैं।

बता दें कि आम बजट 2020-21 को लेकिन निराश केजरीवाल ने इस बजट को लेकर ट्विटर पर लिखा कि, ‘दिल्ली को बजट से बहुत उम्मीदें थी। लेकिन एक बार फिर दिल्ली वालों के साथ सौतेला व्यवहार हुआ। दिल्ली भाजपा के प्राथमिकताओ में आता ही नहीं, तो दिल्ली वाले भाजपा को वोट क्यों दे? सवाल ये भी है की चुनाव से पहले ही जब भाजपा दिल्ली को निराश कर रही है तो चुनाव के बाद अपने वादे निभाएगी?”

हालांकि केजरीवाल के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें अपने तरीके से जवाब देना शुरू किया है। ट्विटर पर लोगों ने केजरीवाल के मजे लेते हुए कई दिलचस्प रिप्लाई दिए है।

केजरीवाल के इस ट्वीट पर एक यूजर ने दिल्ली चुनाव को लेकर याद दिलाते हुए लिखा, “अबे चपड़गंजू , दिल्ली में आचार संहिता लगा है।”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा कि, “दिल्ली हिन्दुस्तान के बाहर है क्या सुलतान मोहम्मद केजरुद्दीन?”

एक और यूजर ने रिप्लाई में लिखा कि, “5 लाख तक कोई टैक्स नहीं , इस दायरे में कितने दिल्ली वाले आते हैं ?? उनको फायदा नहीं हुआ?क्यों गुमराह कर रहे हो ? झूठ और फरेब के सिवा कुछ नहीं आता?”

देखिए केजरीवाल के ट्वीट पर और कैसे रिप्लाई आए..

Exit mobile version