News Room Post

Sharad Yadav Passed Away: पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर गमगीन हुए लालू प्रसाद, बोले- भाई ऐसे अलविदा…

Sharad Yadav Passed Away

नई दिल्ली। बीते दिन 12 जनवरी को पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया। गुरुवार रात उनके निधन के जानकारी सामने आई। शरद यादव 75 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था। जब उन्होंने इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस लेने वाले शरद यादव अपने पीछे परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा छोड़ गए हैं। शरद यादव के दामाद राज कमल राव ने ये जानकारी दी कि कार्डियक अरेस्ट होने की वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। वो किडनी की भी समस्या का सामना कर रहे थे और डायलिसिस पर थे। वहीं, अब निधन के बाद शरद यादव का पार्थिव शरीर पैतृक गांव गांव ले जाया जाएगा। यहीं मध्य प्रदेश में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों ने श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘सांसद और मंत्री के रूप में खुद को प्रतिष्ठित करने वाले शरद यादव के निधन से दुखी हूं, शरद यादव के डॉ. लोहिया के आदर्शों से बहुत प्रेरित थे, उनके साथ हुई बातचीत को हमेशा में संजो कर रखूंगा। इसके आगे पीएम मोदी ने शरद यादव के परिवार के प्रति दुख जताया।


लालू यादव ने अस्पताल से जारी किया वीडियो

जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन पर बिहार राज्य के राजनेता और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक वीडियो जारी कर दुख जताया है। लालू यादव ने वीडियो में शरद यादव के भाई बताया और कहा कि कई बार हमारे बीच विवाद हुए। मुद्दों पर राय अलग हुई लेकिन कभी भी हमारे बीच रिश्तों में कड़वाहट नहीं आई। बता दें कि लालू यादव इस वक्त सिंगापुर के एक अस्पताल में हैं। किडनी ट्रांसप्लांट होने की वजह से वो सिंगापुर के अस्पताल में एडमिट हैं।

शरद यादव के घर पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिवंगत नेता शरद यादव के घर पहुंकर श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें वो परिवार वालों को इस गम के समय में संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Exit mobile version