
नई दिल्ली। बीते दिन 12 जनवरी को पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया। गुरुवार रात उनके निधन के जानकारी सामने आई। शरद यादव 75 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था। जब उन्होंने इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस लेने वाले शरद यादव अपने पीछे परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा छोड़ गए हैं। शरद यादव के दामाद राज कमल राव ने ये जानकारी दी कि कार्डियक अरेस्ट होने की वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। वो किडनी की भी समस्या का सामना कर रहे थे और डायलिसिस पर थे। वहीं, अब निधन के बाद शरद यादव का पार्थिव शरीर पैतृक गांव गांव ले जाया जाएगा। यहीं मध्य प्रदेश में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों ने श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘सांसद और मंत्री के रूप में खुद को प्रतिष्ठित करने वाले शरद यादव के निधन से दुखी हूं, शरद यादव के डॉ. लोहिया के आदर्शों से बहुत प्रेरित थे, उनके साथ हुई बातचीत को हमेशा में संजो कर रखूंगा। इसके आगे पीएम मोदी ने शरद यादव के परिवार के प्रति दुख जताया।
Pained by the passing away of Shri Sharad Yadav Ji. In his long years in public life, he distinguished himself as MP and Minister. He was greatly inspired by Dr. Lohia’s ideals. I will always cherish our interactions. Condolences to his family and admirers. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 12, 2023
लालू यादव ने अस्पताल से जारी किया वीडियो
जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन पर बिहार राज्य के राजनेता और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक वीडियो जारी कर दुख जताया है। लालू यादव ने वीडियो में शरद यादव के भाई बताया और कहा कि कई बार हमारे बीच विवाद हुए। मुद्दों पर राय अलग हुई लेकिन कभी भी हमारे बीच रिश्तों में कड़वाहट नहीं आई। बता दें कि लालू यादव इस वक्त सिंगापुर के एक अस्पताल में हैं। किडनी ट्रांसप्लांट होने की वजह से वो सिंगापुर के अस्पताल में एडमिट हैं।
अभी सिंगापुर में रात्रि में के समय शरद भाई के जाने का दुखद समाचार मिला। बहुत बेबस महसूस कर रहा हूँ। आने से पहले मुलाक़ात हुई थी और कितना कुछ हमने सोचा था समाजवादी व सामाजिक न्याय की धारा के संदर्भ में।
शरद भाई…ऐसे अलविदा नही कहना था। भावपूर्ण श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/t17VHO24Rg
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) January 12, 2023
शरद यादव के घर पहुंचे राहुल गांधी
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिवंगत नेता शरद यादव के घर पहुंकर श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें वो परिवार वालों को इस गम के समय में संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं।