News Room Post

Encounter: 3 पुलिसकर्मियों की शहादत का बदला ले रही है शिवराज की पुलिस, गुना कांड के अब तक 4 गुनहगार ढेर, 6 की तलाश

शहजाद और नौशाद के पिता निसार खान को पुलिस ने पकड़ा है। निसार ने पुलिस को बताया कि शनिवार को शहजाद की बेटी की शादी थी। देर रात तक गाना-बजान चला। फिर रात को शहजाद और नौशाद अपने साथियों के साथ शिकार करने गया था।

death large

भोपाल। गुना जिले में तीन पुलिसकर्मियों की शहादत और तीन को घायल करने वाले शिकारियों से सीएम शिवराज सिंह की सरकार की पुलिस चुन-चुनकर बदला ले रही है। पुलिस ने अब तक 10 आरोपियों में से 4 को मुठभेड़ में मार गिराया है। इनमें मुख्य आरोपी शहजाद खान और उसका भाई नौशाद भी है। दो अन्य आरोपियों के नाम का खुलासा पुलिस ने अभी नहीं किया है। इन लोगों ने शनिवार रात को काले हिरण का शिकार किया था। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शिकारियों ने गोली चलाई थी। जिससे पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।

पुलिस के मुताबिक रविवार रात को दो अन्य आरोपियों को भी आरोन की पहाड़ियों में एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया। गुना के आरोन में हुई इस घटना के बाद पूरी सरकार एक्शन मोड में आ गई थी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल बड़े अफसरों के साथ बैठक की थी। उन्होंने कहा था कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। इसके बाद ही पुलिस ने एक दर्जन टीम बनाईं और इलाके में शिकारियों की तलाश करने लगी। शनिवार को ही पुलिस ने दिन में नौशाद और शहजाद को मार गिराया था। इसके अलावा सभी आरोपियों के घरों को बुलडोजर से ढहाने की कार्रवाई भी चल रही है।

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा इस मामले में नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि शहजाद और नौशाद ने ही लाइसेंसी हथियार से पहले चार हिरणों का शिकार किया और उसके बाद पुलिस पर फायरिंग की। शहजाद और नौशाद के पिता निसार खान को पुलिस ने पकड़ा है। निसार ने पुलिस को बताया कि शनिवार को शहजाद की बेटी की शादी थी। देर रात तक गाना-बजान चला। फिर रात को शहजाद और नौशाद अपने साथियों के साथ शिकार करने गया था। सूत्रों के मुताबिक शादी में काले हिरण का मांस परोसने की तैयारी आरोपियों ने की थी।

Exit mobile version