News Room Post

Maharashtra Politics: आखिरकार इंतजार हुआ खत्म, महाराष्ट्र में कल को होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Maharashtra Politics: भाजपा से सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, गिरिश महाजन को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। वहीं शिंदे गुट से गुलाब राव पाटिल, दीपक केसरकर को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा ये भी जानकारी सामने आ रही है कि गृह मंत्रालय डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को मिल सकता है।

Eknath Shinde

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र में मंगलवार को शिंदे सरकार के कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। बताया जा रहा है कि कल यानी 08 अगस्त को सुबह 11 बजे राजभवन में शपथग्रहण कार्यक्रम होगा। इससे पहले 05 अगस्त को नई कैबिनेट की विस्तार की चर्चा चल रही थी। लेकिन उस दिन कोई विस्तार नहीं किया गया। खबरों के मुताबिक, 14 मंत्री शपथ ले सकते हैं। जिसमें शिंदे गुट और भाजपा से 7-7 मंत्री शपथ ले सकते है। ज्ञात हो कि बीते कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस कई मर्तबा दिल्ली का दौरा कर चुके है। इससे पहले लगातार ये सवाल उठ रहे थे कि दो नेता महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सरकार चलाएंगे। मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा। आखिरकार 38 दिनों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है।

जानिए कौन-कौन होंगे कैबिनेट में शामिल?

भाजपा से सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, गिरिश महाजन को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। वहीं शिंदे गुट से गुलाब राव पाटिल, दीपक केसरकर को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा ये भी जानकारी सामने आ रही है कि गृह मंत्रालय डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को मिल सकता है। खबरों के अनुसार, भाजपा खेमे से शामिल होने वाले नेताओं को फोन कॉल भी जा चुका है। बताया जा रहा है कि कई बड़े चेहरों को शिंदे सरकार में जगह दी जा सकती है।

बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसेना में फूट पड़ने के बाद और उद्धव ठाकरे के सीएम पद के इस्तीफे देने के बाद एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जबकि, देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। उन्हें राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 58 साल के एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री हैं।

Exit mobile version