News Room Post

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लगे मोदी-मोदी के नारे, चौंकाने वाला रिएक्शन देकर निकल गए कांग्रेस नेता

Bharat Jodo Yatra: हाल ही में रैली राजस्थान झालावाड़ में एंट्री करने से पहले मध्य प्रदेश के आगर मालवा में थी जहां रैली में कुछ ऐसा हुआ कि इसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। रैली में देखते ही देखते मोदी-मोदी के नारे लगने लगे।

नई दिल्ली। अपने संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा के रथ पर सवार है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश के अलग-अलग राज्यों में रैली करते हुए देखा जा रहा है। हाल ही में रैली राजस्थान झालावाड़ में एंट्री करने से पहले मध्य प्रदेश के आगर मालवा में थी जहां रैली में कुछ ऐसा हुआ कि इसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। रैली में देखते ही देखते मोदी-मोदी के नारे लगने लगे।  मोदी-मोदी के नारों पर का राहुल गांधी का रिएक्शन भी देखने वाला था।

राहुल गांधी का चौंकाने वाला रिएक्शन

दरअसल जब राहुल गांधी अपनी यात्रा लेकर निकल रहे थे तो तभी वहां छतों पर मौजूद कुछ लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। इन लोगों के हाथों में बीजेपी का झंडा भी था। मोदी-मोदी ने नारे सुन राहुल गांधी ने उन लोगों की तरफ देखा और फ्लाइंग किस देने लगे। उन्होंने लगातार कई बार फ्लाइंग किस किया। अब इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना नहीं लगी राहुल गांधी के साथ चल रहे नेताओं ने उन लोगों को रैली में शामिल होने का इशारा भी दिया। कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी लोगों को फ्लाइंग किस देते दिखे।खैर राहुल गांधी का रिएक्शन काफी चौंकाने वाला था, क्योंकि इसकी उम्मीद काफी कम थी।

 

सोशल मीडिया पर मिल रहे मिक्स रिएक्शन

वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी रिएक्शन आने शुरू हो चुके हैं। कुछ यूजर्स राहुल गांधी के मजे लेते दिखे तो कुछ को उनका ये अंदाज काफी पसंद आया।वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- इसके सिवा चारा ही क्या था। जबकि एक यूजर ने सपोर्ट करते हुए लिखा- ये काफी क्यूट हैं…ऐसा अंदाज वो भी अपने प्रतिद्वंदी के लिए। बता दें कि कल यानी रविवार को भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान पहुंची थी, जहां राजस्थान के नेताओं ने राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया था। साथ ही राहुल गांधी ने कमलनाथ और अशोक गहलोत के साथ डांस भी किया।

Exit mobile version