नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। हर दिन के साथ वायरस के रिकार्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, बीते 24 घंटे में एक बार फिर वायरस के 1,68,063 मामले सामने आए हैं। हालांकि यहां राहत की बात ये है कि बीते दिन सोमवार की तुलना में आज के मामलों की संख्या 6.5% कम है। बीते दिन देश में कोरोना के 1.79 लाख केस सामने आए थे। बात अगर कुल आंकड़ों की करें तो देश में अब तक वायरस के 3,58,75,790 केस सामने आ चुके हैं। कोरोना के साथ ही देश में ओमिक्रॉन का असर भी बढ़ रहा है नए मामले सामने आने के बाद इसकी कुल मामलों की संख्या 4,461 हो गई है।
सबसे ज्यादा इस राज्य में असर
भारत में सबसे ज्यादा कोरोना का कहर जिस राज्य में देखने को मिल रहा है उसमें महाराष्ट्र शामिल है। यहां बीते 24 घंटे में 33,470 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में 19,286 केस, राजधानी दिल्ली में 19,166 , तमिलनाडु में 13,990 में, कर्नाटक में 11,698 मामले सामने आए हैं।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,68,063 नए मामले आए, 69,959 रिकवरी हुईं और 277 लोगों की कोरोना से मौत हुई। #COVID19
कुल मामले: 3,58,75,790
सक्रिय मामले: 8,21,446
कुल रिकवरी: 3,45,70,131
कुल मौतें: 4,84,213
कुल वैक्सीनेशन: 1,52,89,70,294 pic.twitter.com/tQpMWhNnf3— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2022
पिछले 24 घंटे में कोरोना से 277 की मौत
देश में बीते 24 घंटे में सामने आए कुल मामले का 58.08% इन्हीं पांच राज्यों से है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में अकेले 19.92% केस सामने आए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 277 लोगों की जान भी गई है। सबसे ज्यादा मौतें केरल (166) में हुईं है। राजधानी दिल्ली में कोरोना से 17 लोगों ने दम तोड़ा है। इन नई मौतों के बाद देश में मौत का आंकड़ा बढ़कर 4,84,213 हो गया है।
देश में कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 10.64% है। ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,461 हो गई है जिसमें से 1,711 मरीज़ डिस्चार्ज हो गए हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय #COVID19
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2022
रविवार को वायरस से देश में 69,959 मरीज ठीक हुए थे। जिसके बाद ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा 3,45,70,131 हो गया है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 8,21,446 हो गई हैं। बीते 24 घंटे में एक्टिव केस में 97,827 मामलों का इजाफा हुआ है। वहीं, वैक्सीन की बात करें, तो पिछले 24 घंटे में वैक्सीन 92,07,700 डोज लगाई गईं है। देश में अब तक करीब 152 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं।
भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,79,928 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 69,31,55,280 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2022