News Room Post

Uttar Pradesh: राम भक्तों को भा रही यूपी के कलाकारों की चित्रकला प्रदर्शनी

Ayodhya Gallery

नई दिल्ली। दिव्य दीपोत्सव 2020 के महाआयोजन में अयोध्या के राजकीय तुलसी उद्यान में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश की तरफ से ‘तुलसी कथा रघुनाथ की’ प्रदर्शनी लगाई गई है।

प्रदर्शनी में भगवान राम की समस्त लीलाओं का चित्रों के माध्यम से वर्णन किया गया है। जिसे देखने के लिए पंडाल पर प्रतिदिन हजारों की भीड़ उमड़ रही है।

उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा बनाई गई उम्दा चित्रकला प्रदर्शनी में राजसूय यज्ञ, राम जन्मोत्सव, राम विवाह, राम वन गमन, केवट प्रसंग, भरत द्वारा पदुका ग्रहण करना, सीताहरण, शबरी प्रसंग, लंका दहन, संजीवनी बूटी, रावण वध, राम राज्याभिषेक प्रसंग आदि के चित्र हृदय स्पर्शी हैं। जो पंडाल में आने वाले दर्शनार्थियों को त्रेतायुग में लेकर जाते हैं।

तुलसी उद्यान में एक ओर जहां रामकथा का सचित्र वर्णन है। वहीं बड़ी एलईडीटीवी के माध्यम से रामायण का निरंतर प्रसारण हो रहा है।

ये प्रदर्शनी 11 नवम्बर से प्रारंभ हई है जो 30 नवम्बर तक चलेगी।

Exit mobile version