newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttar Pradesh: राम भक्तों को भा रही यूपी के कलाकारों की चित्रकला प्रदर्शनी

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कलाकारों द्वारा बनाई गई उम्दा चित्रकला प्रदर्शनी में राजसूय यज्ञ, राम जन्मोत्सव, राम विवाह, राम वन गमन, केवट प्रसंग, भरत द्वारा पदुका ग्रहण करना, सीताहरण, शबरी प्रसंग, लंका दहन, संजीवनी बूटी, रावण वध, राम राज्याभिषेक प्रसंग आदि के चित्र हृदय स्पर्शी हैं। जो पंडाल में आने वाले दर्शनार्थियों को त्रेतायुग में लेकर जाते हैं।

नई दिल्ली। दिव्य दीपोत्सव 2020 के महाआयोजन में अयोध्या के राजकीय तुलसी उद्यान में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश की तरफ से ‘तुलसी कथा रघुनाथ की’ प्रदर्शनी लगाई गई है।

Ayodhya Gallery

प्रदर्शनी में भगवान राम की समस्त लीलाओं का चित्रों के माध्यम से वर्णन किया गया है। जिसे देखने के लिए पंडाल पर प्रतिदिन हजारों की भीड़ उमड़ रही है।

Ayodhya Gallery

उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा बनाई गई उम्दा चित्रकला प्रदर्शनी में राजसूय यज्ञ, राम जन्मोत्सव, राम विवाह, राम वन गमन, केवट प्रसंग, भरत द्वारा पदुका ग्रहण करना, सीताहरण, शबरी प्रसंग, लंका दहन, संजीवनी बूटी, रावण वध, राम राज्याभिषेक प्रसंग आदि के चित्र हृदय स्पर्शी हैं। जो पंडाल में आने वाले दर्शनार्थियों को त्रेतायुग में लेकर जाते हैं।

Ayodhya Gallery

तुलसी उद्यान में एक ओर जहां रामकथा का सचित्र वर्णन है। वहीं बड़ी एलईडीटीवी के माध्यम से रामायण का निरंतर प्रसारण हो रहा है।

Ayodhya Gallery

ये प्रदर्शनी 11 नवम्बर से प्रारंभ हई है जो 30 नवम्बर तक चलेगी।