नई दिल्ली। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक अवॉर्ड ‘द ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ यलो स्टार’ से सम्मानित किया गया है। सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी ने उन्हें इस सर्वोच्च सम्मान से खुद सम्मानित किया। वहीं राष्ट्रपति मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार- ग्रैंड ऑर्डर ऑफ़ द चेन ऑफ़ येलो स्टार से सम्मानित किए जाने पर बधाई। सूरीनाम सरकार और लोगों की ओर से यह विशेष भाव हमारे देशों के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक है।
Congratulations to Rashtrapati Ji on being conferred the highest civilian award of Suriname – Grand Order of the Chain of the Yellow Star. This special gesture from the Government and people of Suriname symbolizes the enduring friendship between our countries. @rashtrapatibhvn https://t.co/rmR2A0Bsgy
— Narendra Modi (@narendramodi) June 6, 2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति को बधाई देते हुए लिखा, ”राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘Grand Order of the Chain of the Yellow Star’ से विभूषित होने की हार्दिक बधाई! यह प्रतिष्ठित सम्मान सूरीनाम की जनता व सरकार का भारत के प्रति विशेष प्रेम और विश्वास को प्रकट करता है।”
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘Grand Order of the Chain of the Yellow Star’ से विभूषित होने की हार्दिक बधाई!
यह प्रतिष्ठित सम्मान सूरीनाम की जनता व सरकार का भारत के प्रति विशेष प्रेम और विश्वास को प्रकट करता है।
यह गौरवपूर्ण… https://t.co/EzjJ6fLVI4
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 6, 2023
इसके अलावा उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर लिखा,”महिला सशक्तिकरण की प्रतीक आदरणीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम का सर्वोच्च सम्मान “ग्रैंड ऑर्डर ऑफ़ द चेन ऑफ़ द येलो स्टार” से सम्मानित होने पर समस्त देवभूमि उत्तराखण्डवासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
महिला सशक्तिकरण की प्रतीक आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को सूरीनाम का सर्वोच्च सम्मान “ग्रैंड ऑर्डर ऑफ़ द चेन ऑफ़ द येलो स्टार” से सम्मानित होने पर समस्त देवभूमि उत्तराखण्डवासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। @rashtrapatibhvn https://t.co/IjEnd85CtD
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 6, 2023
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई-
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को सूरीनाम देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार “ग्रैंड ऑर्डर ऑफ़ द चेन ऑफ़ द येलो स्टार” से सम्मानित किए जाने पर अनंत बधाई व शुभकामनाएं।
यह सम्मान पूरे भारतवर्ष का सम्मान है व निश्चित रूप से इससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत… https://t.co/8vZzw5AYL3
— Manohar Lal (@mlkhattar) June 6, 2023
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने दी बधाई-
भारत के माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक अवॉर्ड ‘द ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ यलो स्टार’ से सम्मानित किया गया यह देश के सभी नागरिकों के लिए गौरव की बात है। माननीय राष्ट्रपति जी को हार्दिक बधाई देता हूं। यह सम्मान राष्ट्रपति जी की सौम्यता और… pic.twitter.com/vP60TX93Ua
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) June 6, 2023