newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति को सूरीनाम का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर PM मोदी-सीएम योगी ने दी बधाई, लिखी ये बात

President Draupadi Murmu: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति को बधाई देते हुए लिखा, ”राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘Grand Order of the Chain of the Yellow Star’ से विभूषित होने की हार्दिक बधाई! यह प्रतिष्ठित सम्मान सूरीनाम की जनता व सरकार का भारत के प्रति विशेष प्रेम और विश्वास को प्रकट करता है।”

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक अवॉर्ड ‘द ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ यलो स्टार’ से सम्मानित किया गया है। सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी ने उन्हें इस सर्वोच्च सम्मान से खुद सम्मानित किया। वहीं राष्ट्रपति मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार- ग्रैंड ऑर्डर ऑफ़ द चेन ऑफ़ येलो स्टार से सम्मानित किए जाने पर बधाई। सूरीनाम सरकार और लोगों की ओर से यह विशेष भाव हमारे देशों के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति को बधाई देते हुए लिखा, ”राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘Grand Order of the Chain of the Yellow Star’ से विभूषित होने की हार्दिक बधाई! यह प्रतिष्ठित सम्मान सूरीनाम की जनता व सरकार का भारत के प्रति विशेष प्रेम और विश्वास को प्रकट करता है।”

इसके अलावा उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर लिखा,”महिला सशक्तिकरण की प्रतीक आदरणीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम का सर्वोच्च सम्मान “ग्रैंड ऑर्डर ऑफ़ द चेन ऑफ़ द येलो स्टार” से सम्मानित होने पर समस्त देवभूमि उत्तराखण्डवासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई-

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने दी बधाई-