News Room Post

Sonia Gandhi Birthday: सोनिया गांधी के 76वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, Tweet कर लिखी ये बात

Sonia Gandhi Birthday

नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी आज 76 साल की हो गई है। सोनिया गांधी के 76 वें जन्मदिन पर उनकी पार्टी में जश्न का माहौल है। कांग्रेस पार्टी के नेता, विधायकों और कार्यकर्ताओं की तरफ से भी उन्हें सुबह से ही बधाईयां मिल रही है। इसके साथ ही दूसरे राजनीतिक दलों द्वारा भी उन्हें सोशल मीडिया पर इस खास दिन की शुभकामनाएं मिल रही है। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी इस वक्त राजस्थान पहुंची हुई हैं। यहां माधोपुर के रणथंभौर में आज उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए जोर-शोर के साथ तैयारियां जारी है। जन्मदिन के मौके पर कई खास कार्यक्रम होने की भी जानकारी मिल रही है।

एक दिन पहले यानी गुरुवार को सोनिया गांधी ने परिवार संग रणथंभौर टाइगर सफारी का लुत्फ उठाया। बेटे राहुल गांधी, बेटी प्रियंका के साथ सोनिया गांधी सवाई माधोपुर ने रणथंभौर स्थित जोगी महल पहुंची। इसके बाद उन्होंने  रणथंभौर टाइगर सफारी का लुत्फ उठाया। इस दौरान उन्होंने सफारी में बाघों की अठखेलियां देखीं और बाद में होटल शेर बाग वापस लौट आए।

अब आज (9 दिसंबर 2022) जब सोनिया गांधी का जन्मदिन है तो इसके लिए खास तैयारियां हो रही हैं। देश-दुनिया से मिल रही शुभकामनाओं के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर सोनिया गांधी को इस दिन की शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की बधाई।’ इसके आगे पीएम मोदी ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सोनिया गांधी के जन्मदिन पर उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है। खड़गे ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, विपरीत परिस्थितियों में उनकी कृपा, समर्पण, अदम्य भावना और गरिमा ने लाखों लोगों को प्रेरित करने का काम किया है।मैं उनके लंबे स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं’।

रणथंभौर स्थित जोगी महल से है पुराना नाता

जानकारी के लिए बता दें कि रणथंभौर स्थित जोगी महल से गांधी परिवार का पुराना नाता रहाता है। साल 1987 में के पूर्व प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी के पति राजीव गांधी यहां पहुंचे थे। उनके साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे। यहां 7 दिनों तक उन्होंने समय बिताया था। अब अपने जन्मदिन के खास मौके पर सोनिया गांधी यहां पहुंची हुई है।

Exit mobile version