News Room Post

PM Modi on Karnataka Results: कर्नाटक में मिली जीत को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस को दी बधाई,  बीजेपी के प्रदर्शन पर कही ये बात  

pm modi

नई दिल्ली।  कर्नाटक में अप्रत्याशित जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस में खुशी की लहर है। 224 सीटों से पार्टी ने 136 सीटों पर जीत हासिल की है, तो वहीं कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। इसके अलावा जेडीएस ने 20 और अन्य दलों ने चार सीटों पर जीत हासिल की है। इस तरह से कांग्रेस ने राज्य में अपने सभी प्रतिद्वंदी दलों को पीछे छोड़ दिया है। जिसके बाद से कांग्रेस नेताओं का हर्ष अपने चरम पर पहुंच चुका है। जिस पर अब पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया व्यक्त कर कांग्रेस पार्टी को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, ‘कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं’।

इसके अलावा उन्होंने बीजेपी के प्रदर्शन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने कर्नाटक चुनाव में हमारा समर्थन किया है। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में और भी अधिक जोश के साथ कर्नाटक की सेवा करेंगे’।

ध्यान रहे कि इससे पहले सीएम बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के चुनावी नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जिसमें उन्होंने कहा  था कि हम इस हार को स्वीकार करते हैं और मैं यह आश्वासन दिलाते हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में हम पूरे दमखम से उतरेंगे और बेहतर प्रदर्शन करके दिखाएंगे। वहीं, बीजेपी ने प्रतिक्रिया व्यक्त कर अपनी पराजय स्वीकार कर ली।  लेकिन, कांग्रेस की मुश्किलों की इंतहा महज चुनावी नतीजों की घोषणा के बाद ही खत्म नहीं हो जाती है। अब कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान छिड़ सकता है। बता दें कि सीएम के रेस के लिए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार का नाम आगे चल रहा है।

वहीं कांग्रेस को अपने विधायकों की टूट का डर सता रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुए सभी विधायकों के ठहरने के लिए हिल्टन होटल में 50 कमरे बुक कराए हैं, जहां कल दोपहर 12 बजे विधायक दल की बैठक होने जा रही है, जिसमें सीएम पद को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। वहीं, मीडिया से मुखातिब होने के क्रम में कमलनाथ ने विधायकों की टूट की आशंका व्यक्त की है। ध्यान रहे कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ खुद बीजेपी के लोट्स कैंपस का शिकार होकर अपनी सरकार गंवा चुके हैं। बहरहाल, अब आगामी दिनों में कर्नाटक का राजनीतिक परिदृश्य कैसा रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Exit mobile version