News Room Post

Himanta Biswa Sarma: “पीएम मोदी कलयुग के हनुमान, बनवा रहे राम मंदिर..”, हिमंत ने कर्नाटक में की PM मोदी की जमकर तारीफ

Himanta Biswa Sarma: कर्नाटक में अपने दौरे के दौरान असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी और कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जब तक पीएम मोदी हैं तब तक राहुल गांधी कभी भी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं

PM MODI-HEMANTA

नई दिल्ली। लंदन में दिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान के बाद से ही सियासत गर्म है। राजनाथ सिंह भी सदन में राहुल गांधी को माफी मांगने के लिए कह चुके हैं, तो वहीं बीजेपी एक मौका नहीं छोड़ने चाहती है इस मुद्दे को भुनाने का। अब मैदान में  असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा उतर चुके हैं, जो राहुल गांधी को आड़े हाथ ले रहे हैं। उन्होंने कर्नाटक के अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विदेशी धरती पर जाकर राहुल गांधी देश की संसद को गाली दे रहे हैं और वो कभी भी देश के पीएम नहीं बन पाएंगे। इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी की तुलना भगवान हनुमान से की। तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा।

पीएम मोदी कलयुग के हनुमान- सरमा

कर्नाटक में अपने दौरे के दौरान असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी और कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जब तक पीएम मोदी हैं तब तक राहुल गांधी कभी भी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं। इतना ही नहीं सीएम ने पीएम मोदी को कलयुग का हनुमान बताया। उन्होंने कहा कि कलयुग में पीएम मोदी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहे हैं..वो वहीं काम कर रहे हैं जो कभी त्रेता युग में हनुमान ने किया था, देश के विकास के लिए वो काम कर रहे हैं। यहां किसानों को फायदा हुआ, कर्नाटक का विकास हुआ.. और खास बात ये है कि कर्नाटक में ही भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। बाबरी मस्जिद को लेकर  सरमा ने कहा कि कर्नाटक में हमें मिलकर फिर बीजेपी को लाना है क्योंकि हमें बाबरी मस्जिद नहीं चाहिए, हमें राम जन्मभूमि चाहिए। राहुल गांधी भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

पीएम मोदी की छवि खराब कर रही है कांग्रेस

बिस्वा ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पर पार्टी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि ” पहले राहुल भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए कर्नाटक आए और फिर लंदन में ‘भारत तोड़ो’ की बात की..ये विदेशी धरती पर भारत देश को बदनाम करने की साजिश है और पीएम मोदी की छवि भी खराब की जा रही हैं।

Exit mobile version