News Room Post

Gujarat: पीएम मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर, आरोग्य वन, एकता मॉल और पोषक पार्क का किया उद्घाटन

Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गृह राज्य गुजरात (Gujarat) के दौरे के दौरान शुक्रवार को केवड़िया में कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इसके अलावा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल को गांधीनगर में उनके आवास पर श्रद्धांजलि (Tribute to Keshubhai Patel) दी।

gujrat modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज यानी शुक्रवार से गुजरात (Gujarat) के दो दिन के दौरे पर है। सबसे पहले पीएम मोदी ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल को गांधीनगर में उनके आवास पर श्रद्धांजलि (Tribute to Keshubhai Patel) दी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महेश कनोडिया और उनके भाई नरेश कनोडिया को गांधीनगर में उनके आवास पर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। महेश कनोडिया गुजरात के एक संगीतकार और भाजपा के पूर्व सांसद थे, जबकि नरेश कनोडिया एक अभिनेता। फिर उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन (Inauguration of many Projects) किया।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की उपस्थिति में आरोग्य वन का उद्घाटन किया। जिसके बाद उन्होंने आरोग्य वन का दौरा किया। जिसके बाद पीएम मोदी ने एकता मॉल का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह राज्य गुजरात के दौरे के दौरान शुक्रवार को केवड़िया में कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। उन्होंने पांच लाख से अधिक औषधियों वाले आरोग्य वन, एकता का संदेश देने वाले एकता मॉल और बच्चों के लिए पोषक पार्क का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने आरोग्य वन का भ्रमण भी किया।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवड़िया में जंगल सफारी के नाम से प्रसिद्ध सरदार पटेल प्राणी उद्यान का उद्घाटन किया।

इतना ही नहीं उन्होंने ‘न्यूट्री ट्रेन’ में सवार होकर पार्क का दौरा भी किया। अब यहां जानें आरोग्य वन, एकता मॉल और पोषक पार्क की खासियत-

क्या है आरोग्य वन

केवड़िया में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी स्थित है। आरोग्य वन भारत की समृद्ध फूलों की परंपराओं, विविध पौधों के साथ-साथ कल्याण और अच्छे स्वास्थ्य के पारंपरिक तरीकों पर केंद्रित है। इस वन में पांच लाख से अधिक औषधियां हैं। यह वन 17 एकड़ में फैला है।

क्या है एकता मॉल?

प्रधानमंत्री मोदी ने केवड़िया में जिस एकता मॉल का उद्घाटन किया, वह कई खासियतों से युक्त है। इस मॉल में देश में मौजूद हस्तकलाओं और पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। यहां पर पूरे देश से आए उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। जिसका उद्देश्य एकता का संदेश देना है। यह मॉल 35 हजार वर्गफुट में फैला हुआ है। मॉल में 20 एम्पोरियम हैं, जो प्रत्येक राज्य का प्रतिनिधत्व करते हैं। एकता मॉल को केवल 110 दिनों में निर्मित किया गया है।

बच्चों के लिए पोषक पार्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवड़िया में बच्चों के लिए पोषक पार्क (न्यूट्रिशन पार्क) का भी उद्घाटन किया। यह दुनिया का पहला तकनीकी आधारित बच्चों के लिए पोषक पार्क है जो कि 35 हजार वर्गफुट में फैला हुआ है। पार्क में एक न्यूट्री टेन भी चलाई जाएगी। जिसके स्टेशन के नाम भी काफी रोचक रखे गए हैं। जिनके फलशाखा गृहम, पायोनागिरी, अन्नपूर्णा, पोषण पुराण, स्वस्थ भारत नाम दिए गए हैं। पार्क का उद्देश्य विभिन्न गतिविधियों के जरिए पोषक भोजन के प्रति जागरूकता फैलाना है। पार्क में इसके लिए मिरर मेज, 5डी वर्चुअल रियल्टी थिएटर और ऑगुमेंटेंड रियल्टी गेम की भी व्यवस्था की गई है।

Exit mobile version