News Room Post

PM Modi Mann Ki Baat: ‘अभी तो सूरज उगा है..’ चंद्रयान की सफलता का जिक्र कर PM मोदी ने सुनाई अपनी कविता

PM Modi Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने आगे कहा,  23 अगस्त को भारत के चंद्रयान-3 ने साबित कर दिया है। संकल्प के कुछ सूरज चांद पर भी उगते है। मिशन चंद्रयान-3 नए भारत के उस स्प्रिट का प्रतीक बन गया है। जो हर हाल में जीतना चाहता है। 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को एक बार फिर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। बता दें कि उनके कार्यक्रम का ये 104वां एपिसोड है। इस दौरान ने पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की सफलता से लेकर जी-20 शिखर सम्मेलन और साथ ही साथ वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों की प्रशंसा की। इतना ही नहीं उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर अपनी कविता भी पूरे देशवासियों को सुनाई। बता दें कि हर महीने के आखिरी रविवार को पीएम मोदी ‘मन की बात’ करते है।

पीएम मोदी ने चंद्रयान की कामयाबी पर कहा, सावन यानि महाशिव का महीना, उत्सव और उल्लास का महीना। चंद्रयान-3 की सफलता ने उत्सव के इस माहौल को कई गुना बढ़ा दिया है। चंद्रयान को चंद्रमा पर पहुंचे, 3 दिन से ज्यादा का समय हो रहा है। ये सफलता इतनी बढ़ी है इसकी जितनी चर्चा की जाए। वो कम है जब मैं आपसे बात कर रहा हूं मुझे अपनी पुरानी कविता की पंक्तियां याद आ रही है।

पीएम मोदी द्वारा सुनाई गई कविता के अंश-

आसमान में सिर उठाकर
घने बादलों को चीरकर
रोशनी का संकल्प ले
अभी तो सूरज उगा है।
दृढ़ निश्चय के साथ चलकर
हर मुश्किल को पार कर
घोर अंधेरे को मिटाने
अभी तो सूरज उगा है।

पीएम मोदी ने आगे कहा,  23 अगस्त को भारत के चंद्रयान-3 ने साबित कर दिया है। संकल्प के कुछ सूरज चांद पर भी उगते है। मिशन चंद्रयान-3 नए भारत के उस स्पिरिट का प्रतीक बन गया है। जो हर हाल में जीतना चाहता है और हर हाल में जीतना जानता भी है। भारत का मिशन चंद्रयान नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण है इस पूरे मिशन में अनेकोंं महिला साइंटिस्ट और इंजीनियर्स सीधे तौर पर जुड़ी रही है।

Exit mobile version