
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को एक बार फिर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। बता दें कि उनके कार्यक्रम का ये 104वां एपिसोड है। इस दौरान ने पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की सफलता से लेकर जी-20 शिखर सम्मेलन और साथ ही साथ वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों की प्रशंसा की। इतना ही नहीं उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर अपनी कविता भी पूरे देशवासियों को सुनाई। बता दें कि हर महीने के आखिरी रविवार को पीएम मोदी ‘मन की बात’ करते है।
चंद्रयान-3 की सफलता ने जश्न को कई गुना बढ़ा दिया है। चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर उतरे तीन दिन से ज्यादा हो गए हैं। ये सफलता इतनी बड़ी है कि इस पर जितनी भी चर्चा की जाए कम लगती है: मन की बात के 104वें एपिसोड के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/u3wvtTf5uW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 27, 2023
पीएम मोदी ने चंद्रयान की कामयाबी पर कहा, सावन यानि महाशिव का महीना, उत्सव और उल्लास का महीना। चंद्रयान-3 की सफलता ने उत्सव के इस माहौल को कई गुना बढ़ा दिया है। चंद्रयान को चंद्रमा पर पहुंचे, 3 दिन से ज्यादा का समय हो रहा है। ये सफलता इतनी बढ़ी है इसकी जितनी चर्चा की जाए। वो कम है जब मैं आपसे बात कर रहा हूं मुझे अपनी पुरानी कविता की पंक्तियां याद आ रही है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में सुनाई अपनी कविता ‘अभी तो सूरज उगा है’ की पंक्तियाँ
“23 अगस्त को भारत ने और भारत के चंद्रयान ने ये साबित कर दिया कि संकल्प के कुछ सूरज चाँद पर भी उगते हैं,” पीएम #NarendraModi #MannKiBaat | @narendramodi pic.twitter.com/9IZ38jepTK— AajTak (@aajtak) August 27, 2023
पीएम मोदी द्वारा सुनाई गई कविता के अंश-
आसमान में सिर उठाकर
घने बादलों को चीरकर
रोशनी का संकल्प ले
अभी तो सूरज उगा है।
दृढ़ निश्चय के साथ चलकर
हर मुश्किल को पार कर
घोर अंधेरे को मिटाने
अभी तो सूरज उगा है।
पीएम मोदी ने आगे कहा, 23 अगस्त को भारत के चंद्रयान-3 ने साबित कर दिया है। संकल्प के कुछ सूरज चांद पर भी उगते है। मिशन चंद्रयान-3 नए भारत के उस स्पिरिट का प्रतीक बन गया है। जो हर हाल में जीतना चाहता है और हर हाल में जीतना जानता भी है। भारत का मिशन चंद्रयान नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण है इस पूरे मिशन में अनेकोंं महिला साइंटिस्ट और इंजीनियर्स सीधे तौर पर जुड़ी रही है।