News Room Post

Global Investor Roundtable: पीएम मोदी ने कहा कोरोना काल में दुनिया ने देखी भारत की असली ताकत

modi 2

नई दिल्ली। वर्चुअल इन्वेस्टर राउंड टेबल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि इस साल भारत ने बहादुरी से वैश्विक महामारी कोविड-19 का मुकाबला किया, दुनिया ने भारत के राष्ट्रीय चरित्र को देखा है। इस दौरान दुनिया ने भारत की असली ताकत भी देखी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज निवेशक उन कंपनियों की ओर आकर्षित हो रहे हैं जिनके पास उच्च पर्यावरणीय, सामाजिक और शासन स्कोर है। उन्होंने कहा कि भारत में पहले से ही ऐसे सिस्टम और कंपनियां हैं जिनका इसमें बेहतर स्थान है।  उन्होंने कहा, भारत ने इस महामारी में उल्लेखनीय लचीलापन दिखाया है, फिर चाहे वह वायरस के खिलाफ जंग हो या आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने के प्रयास हों। यह व्यवस्था की मजबूती, लोगों के समर्थन और नीतियों की स्थिरता से प्रेरित है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इससे भारतीयों के उन विशेषताओं का पता चला जिनके लिए वे जाने जाते हैं- जिम्मेदारी का अहसास, करुणा की भावना, राष्ट्रीय एकता और इनोवेशन। मोदी ने कहा कि आज निवेशक उन कंपनियों की ओर बढ़ रहे हैं जिनके पास उच्च पर्यावरणीय, सामाजिक और शासन स्कोर हैं। भारत में पहले से ही ऐसे सिस्टम और कंपनियां हैं जिनकी इसमें उच्च रैंक है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर आपको विश्वसनीयता के साथ रिटर्न चाहिए, तो भारत सही जगह है। अगर आपको लोकतंत्र के साथ मांग चाहिए, तो भारत सही जगह है। अगर निरंतरता के साथ स्थिरता चाहिए, तो भारत स्थान है। अगर विकास ग्रीन अपरोच के साथ चाहिए, तो जगह भारत है। उन्होंने कहा कि कृषि में हमारे हालिया सुधारों ने भारत के किसानों के साथ साझेदारी करने की नई रोमांचक संभावनाओं को खोला है। टेक्नोलॉजी और मॉडर्न प्रोसेसिंग समाधान के साथ भारत जल्द एक एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट हब बनकर उभरेगा।

मोदी ने कहा कि मजबूत और उत्साहपूर्ण भारत वैश्विक आर्थिक माहौल की स्थिरता में योगदान कर सकता है। हम भारत को ग्लोबल ग्रोथ में फिर से जान फूंकने का इंजन बनाने के लिए जो चाहिए होगा, वे करेंगे।

VGIR को भारत सरकार के वित्त मंत्रालय और नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड ने आयोजित किया है। इसमें बड़े वैश्विक इंस्टीट्यूशनल निवेशक, भारतीय बिजनेस लीडर और भारत सरकार से सबसे बड़े फैसला लेने वाले और फाइनेंशियल मार्केट रेगुलेटर्स के बीच बातचीत होगी। केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, आरबीआई गवर्नर और दूसरे लोग भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

इस राउंडटेबल में दुनिया के सबसे पेंशन और सॉवरेन वेल्थ फंड में से बीस भाग लेंगे जिनका अंडर मैनेजमेंट कुल एसेट्स लगभग 6 ट्रिलियन डॉलर है। ये ग्लोबल इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स अमेरिका, यूरोप, कनाडा, कोरिया, जापान, मिडल ईस्ट, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर का प्रतिनिधत्व कर रहे हैं। इवेंट में इन फंड के मुख्य फैसला लेने वाले यानी सीईओ और सीआईओ शामिल होंगे। इनमें से कुछ निवेशक भारत सरकार से पहली बार बाचतीत करेंगे। वैश्विक निवेशकों के अलावा राउंडटेबल में कुछ शीर्ष भारतीय बिजनेस लीडर भी भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने की पहल केवल एक विजन नहीं बल्कि एक सुनियोजित आर्थिक रणनीति है। इसका उद्देश्य भारत को उत्पादन का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए हमारे श्रमिकों व उनके कौशल का उपयोग करना है।

मोदी ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में हमारे हालिया सुधारों ने भारत के किसानों के साथ साझेदारी करने की नई रोमांचक संभावनाओं को खोला है। तकनीकी और आधुनिक समाधानों की मदद से भारत जल्द ही एक कृषि निर्यात केंद्र के रूप में उभरेगा।

Exit mobile version