News Room Post

Navratri: आज नवरात्रि का पहला दिन, पीएम मोदी ने देशवासियों को इस तरह दी शुभकामनाएं

Navratri PM Modi

नई दिल्ली। 17 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। शनिवार को उन्होंने अपने एक ट्वीट में मां दुर्गा से देशवासियों के लिए मनोकामना की। उन्होंने लिखा कि, “नवरात्रि के पावन पर्व की बहुत-बहुत बधाई। जगत जननी मां जगदंबा आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें। जय माता दी! इसके अलावा पीएम मोदी ने एक और ट्वीट में लिखा कि, ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः॥ नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रणाम. उनके आशीर्वाद से, हमारा ग्रह सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध हो सकता है. उनके आशीर्वाद से हमें गरीबों के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति मिलती है।’ बता दें कि 17 अक्टूबर यानी आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि का पहला दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप को समर्पित होता है।

इसके अलावा देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी नवरात्रि को लेकर देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘नवरात्रि’ तप, साधना और शक्ति उपासना का प्रतीक है। नवरात्रि के महापर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मां भगवती सभी पर अपनी कृपा व आशीर्वाद बनाये रखें, जय माता दी!

वहीं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि, “आप सभी को एवं आपके पूरे परिवार को शारदीय नवरात्रि के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। या देवी सर्वभूतेषु शैलपुत्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:। जय माता दी!”

इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नवरात्रि की शुरुआत पर लिखा कि, सभी देशवासियों को नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। माँ दुर्गा के प्रथम रूप, शक्ति और शांति की प्रतीक माँ शैलपुत्री संपूर्ण जगत का कल्याण करें, यही प्रार्थना है।

कांग्रेस की तरफ से लिखा गया कि, समस्त देशवासियों को नवरात्रि स्थापना के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि, “शक्ति की आराधना के पावन पर्व ‘शारदीय नवरात्रि’ की समस्त भक्तों को शुभकामनाएं। माँ भगवती के आशीष से विश्व में सकारात्मक ऊर्जा और नवीन शक्ति का संचार हो। समता, बंधुत्व और समरसता की भावना का विकास हो, लोक कल्याण का पथ प्रशस्त हो। माँ की कृपा समस्त जगत को प्राप्त हो। जय माता दी।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा कि “आज से नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। आप सबको इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। माँ दुर्गा की कृपा आप सभी पर सदा बनी रहे। कोरोना संकट के कारण मेरी आप सभी से अपील है कि सार्वजनिक जगहों पर नियमों का ख्याल जरूर रखें और हमेशा मास्क पहन कर ही बाहर जाएं।”

Exit mobile version