News Room Post

Mallikarjun Kharge: 24 साल बाद कांग्रेस को मिला गैर गांधी अध्यक्ष, PM मोदी ने मैसेज में लिखा- आपका कार्यकाल…

PM Modi and Kharge

नई दिल्ली। दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए प्रेंसिडेट चुन लिए गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में उन्होंने शशि थरूर को बुरी तरह से पटखनी दी है। खड़गे को जहां 7000 से अधिक वोट प्राप्त हुए। वहीं शशि थरूर को महज एक हजार 72 वोट मिले। जानकारी के लिए बता दें कि 24 साल देश की सबसे पुरानी पार्टी को गांधी परिवार के बाहर के नेता को पार्टी की कमान मिली है। चुनाव से पहले ही खड़गे पार्टी अध्यक्ष के तौर पर प्रबल दावेदार माने जा रहे थे और आज उसपर मुहर भी लग गई। वहीं खड़गे को पार्टी का नया अध्यक्ष बने पर कांग्रेस कार्यालय के बाहर जश्न मनाया गया। उधर शशि थरूर ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष खड़गे को बधाई दी। इसके अलावा कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी खड़गे को बधाई और शुभकामनाए देने के उनके आवास पर पहुंचे।

पीएम मोदी ने खड़गे को दी बधाई

इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी खड़गे को कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने पर ट्वीट कर बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा, मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस प्रेंसिडेट के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी के लिए मेरी शुभकामनाएं।

वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी का नया अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि, ”ये कांग्रेस का आंतरिक मामला है। मेरी ओर से मल्लिकार्जुन खड़गे जी को शुभकामनाएं। कितने वोट रिजेक्ट हुए कितने गलत पड़े ये भी अपने आप में बहुत बड़ा प्रश्न खड़ा करता है।”

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने खड़गे को दी बधाई

Exit mobile version