News Room Post

Karnataka: BJP विधायक ने सोनिया गांधी पर दिया विवादित बयान, बताया ‘विषकन्या’ तो कांग्रेस ने साधा निशाना

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बीच सियासी पारा गरमाता जा रहा है। चुनाव जीतने के लिए सभी दल एक दूसरे पर हमला करने की कोई मौका नहीं छोड़ रहे है। अब कर्नाटक के रण में विवादित कमेंट को लेकर घमासान शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) के जहरीले बोल के बाद अब भाजपा विधायक का विवादित बयान सामने आया है। दरअसल कर्नाटक भाजपा के विधायक बासनगौड़ा यतनाल (Karnataka BJP MLA Basanagouda Yatnal) ने सोनिया गांधी को ‘विषकन्या’ बताया। यही नहीं उन्होंने सोनिया गांधी को पाकिस्तान, चीन की एजेंट भी कहा। वहीं कांग्रेस ने सोनिया गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने पर भाजपा पर निशाना साधा है और इस बयान को लेकर नाराजगी जताई है।

वहीं बासनगौड़ा द्वारा सोनिया गांधी को विषकन्या कहने पर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर हमला बोला है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, भाजपा विधायक ने सोनिया गांधी को विषकन्या कहा है। भाजपा को दूसरे के बारे में बोलने का अधिकार है। दूसरे बोले तो तकलीफ होती है। कल जिस प्रकार से खड़गे के बयान को लेकर पूरे देशभर में ये लोग विरोध कर रहे है। उन्होंने कहा था कि जहरीले सांप जैसा है। फिर भी खड़गे ने बड़प्पन दिखाते हुए बयान वापस भी लिया है।

आगे भूपेश बघेल ने कहा, आज भाजपा के विधायक के द्वारा सोनिया गांधी को विषकन्या कहा गया है। भाजपा का चाल चरित्र सामने आ गया है। ये हर बार सोनिया गांधी को टारगेट करते है। उसके राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी के बारे में कितनी बार अनर्गल बातें कही गई। अब जाकर भाजपा के नेता उन्हें विषकन्या कह रहे है। ये भाजपा नेताओं के कहने पर किया गया है। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी क्या कहते हैं? यह पूरा देश जानना चाहता है। उधर सोशल मीडिया पर भाजपा विधायक का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Exit mobile version