News Room Post

किसान आंदोलन में शामिल हुई बिल्किस दादी को पुलिस ने हिरासत में लिया

Bilkis Daadi

नई दिल्ली। दिल्ली-हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन (Farmers Protest) जारी है। कृषि बिल (New Farm law) के विरोध में किसानों का प्रदर्शन हो रहा है। इस प्रर्दशन में उन्हें कई लोगों का समर्थन मिल रहा है। ऐसे में मंगलवार को किसानों को समर्थन देने शाहीन बाग की ‘दादी’ बिल्किस बानो (Bilkis Bano) पहुंची। सिंघु बॉर्डर पर उनके पहुंचने और विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

किसानों के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचीं शाहीन बाग एक्टिविस्ट बिल्किस दादी को पुलिस ने हिरासत में लिया गया। इससे पहले बिल्किस दादी ने कहा था कि हम किसानों की बेटियां हैं, हम आज किसानों के विरोध का समर्थन करेंगे। हम अपनी आवाज उठाएंगे, सरकार को हमारी बात सुननी चाहिए।

शाहीन बाग से हुई थीं फेमस

बिल्किस दादी नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चले प्रदर्शन में शामिल हुई थी। वो वहां सुबह से लेकर रात तक धरना देती नजर आई थी। उन्होंने इस विरोध पर अंत समय तक बने रहने की बात की थी।

किसान आंदोलन का आज प्रदर्शन का 6वां दिन है। आज भी कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर किसान डटे हुए हैं। जिसके चलते दिल्ली से सटी सीमाएं बंद कर दी गई हैं। साथ ही लोगों की आम जिंदगी पर भी इसका असर पड़ रहा है।

वहीं मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने दिल्ली के विज्ञान भवन में किसानों को बातचीत के लिए बुलाया है। तीन दिसंबर के बजाय एक दिसंबर को किसान नेताओं को बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया। बताया जा रहा है कि ठंड और कोरोना महामारी की कठिनाइयों को देखते हुए सरकार ने किसान संगठनों से जल्दी वार्ता करने का फैसला लिया है।

Exit mobile version