News Room Post

Chandrayaan 3 Moon Landing: भारत के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए देश-विदेश में हो रही प्रार्थना, देखिए Video

chandrayaan 3 5

नई दिल्ली। भारत का चंद्रयान-3 चांद की कक्षा में चक्कर लगा रहा है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को आज शाम चांद पर उतारे जाने का इसरो ने फैसला किया है। इससे पहले 2019 में भारत का चंद्रयान अभियान विफल रहा था। तब विक्रम लैंडर चांद पर उतरने के दौरान गिरकर नष्ट हो गया था। ऐसे में इस बार चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देश के साथ ही विदेश में भी प्रार्थना की जा रही है। खास बात ये है कि धर्म, जाति और समुदाय में भेद के बिना भारत के चांद अभियान की सकुशल लैंडिंग के लिए लोग प्रार्थना कर रहे हैं। इसरो के प्रमुख एस. सोमनाथ ने भी भरोसा जताया है कि चंद्रयान का विक्रम लैंडर सकुशल चांद पर उतरेगा।

जहां हिंदुओं ने आरती और यज्ञ के जरिए चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की प्रार्थना की। वहीं, मुस्लिम समुदाय भी प्रार्थना करने में पीछे नहीं रहा। लखनऊ में मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने मस्जिद में विशेष नमाज अदा कराई। अमेरिका में भी लोगों ने मंदिर में पूजा पाठ कर चंद्रयान-3 के चांद पर सफल लैंडिंग के लिए भगवान से प्रार्थना की। हरिद्वार और वाराणसी में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए गंगा आरती हुई। कुल मिलाकर पूरा देश और विदेश में बसे भारतीय इसरो के वैज्ञानिकों के बनाए चंद्रयान के लिए ईश्वर के दरवाजे पर दस्तक देते दिख रहे हैं। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को आज शाम 6.04 बजे चांद की सतह पर उतारा जाना है। किस तरह लोगों ने प्रार्थना की, वो नीचे दिए गए वीडियो में आप देख सकते हैं।

Exit mobile version