
नई दिल्ली। भारत का चंद्रयान-3 चांद की कक्षा में चक्कर लगा रहा है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को आज शाम चांद पर उतारे जाने का इसरो ने फैसला किया है। इससे पहले 2019 में भारत का चंद्रयान अभियान विफल रहा था। तब विक्रम लैंडर चांद पर उतरने के दौरान गिरकर नष्ट हो गया था। ऐसे में इस बार चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देश के साथ ही विदेश में भी प्रार्थना की जा रही है। खास बात ये है कि धर्म, जाति और समुदाय में भेद के बिना भारत के चांद अभियान की सकुशल लैंडिंग के लिए लोग प्रार्थना कर रहे हैं। इसरो के प्रमुख एस. सोमनाथ ने भी भरोसा जताया है कि चंद्रयान का विक्रम लैंडर सकुशल चांद पर उतरेगा।
जहां हिंदुओं ने आरती और यज्ञ के जरिए चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की प्रार्थना की। वहीं, मुस्लिम समुदाय भी प्रार्थना करने में पीछे नहीं रहा। लखनऊ में मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने मस्जिद में विशेष नमाज अदा कराई। अमेरिका में भी लोगों ने मंदिर में पूजा पाठ कर चंद्रयान-3 के चांद पर सफल लैंडिंग के लिए भगवान से प्रार्थना की। हरिद्वार और वाराणसी में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए गंगा आरती हुई। कुल मिलाकर पूरा देश और विदेश में बसे भारतीय इसरो के वैज्ञानिकों के बनाए चंद्रयान के लिए ईश्वर के दरवाजे पर दस्तक देते दिख रहे हैं। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को आज शाम 6.04 बजे चांद की सतह पर उतारा जाना है। किस तरह लोगों ने प्रार्थना की, वो नीचे दिए गए वीडियो में आप देख सकते हैं।
#WATCH अमेरिका: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए न्यू जर्सी के मोनरो में ओम श्री साईं बालाजी मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र में प्रार्थना की जा रही है। pic.twitter.com/XRAfuTWmaU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023
#WATCH मध्य प्रदेश: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष ‘भस्म आरती’ की गई।
इसरो के अनुसार चंद्रयान-3 आज लगभग 18:04 बजे IST पर चंद्रमा पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। pic.twitter.com/Y1FNW4KTmV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023
#WATCH चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अमेरिका के वर्जीनिया के एक मंदिर में हवन किया जा रहा है।
इसरो के अनुसार, चंद्रयान-3 23 अगस्त को लगभग 18:04 बजे IST पर चंद्रमा पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। pic.twitter.com/ceLjwvVw3W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2023
#WATCH उत्तराखंड: 23 अगस्त को चंद्रयान-3 मिशन की लैंडिंग से पहले आज ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन घाट पर हाथों में तिरंगा लेकर गंगा आरती की गई। pic.twitter.com/vsOTf7wR9M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2023
#WATCH सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक की टीम ने 23 अगस्त को चंद्रयान-3 मिशन की लैंडिंग से पहले सैंड आर्ट बनाकर शुभकामनाएं दीं। pic.twitter.com/8bhV4SWTBX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2023
#WATCH उत्तर प्रदेश के लखनऊ में चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग के लिए पूजा-अर्चना की जा रही है। pic.twitter.com/cDa8SQOWk6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2023
#WATCH उत्तर प्रदेश: 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में लोगों ने नमाज अदा की। pic.twitter.com/gHRUtiHCnV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2023