News Room Post

भारतीय सीमा में दाखिल होने पर राफेल बेड़े का INS कोलकाता ने इस अंदाज में किया स्वागत, सामने आया ऑडियो

नई दिल्ली। भारतीय वायु सीमा में पांच लड़ाकू राफेल विमान दाखिल हो चुके हैं। इस मौके पर सुखोई-30MKI ने हवा में उसकी अगुवानी की। थोड़ी ही देर में इन विमानों की अंबाला एयरबेस पर लैंडिंग होगी। भारत को आज फ्रांस से किए गए 36 राफेल लड़ाकू विमान सौदे की पहली खेप मिल जाएगी। लेकिन इस बीच एक दिलचस्प घटना सामने आई है। दरअसल, राफेल जेट के बेड़े ने उड़ान भरने के बाद भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS कोलकाता को संपर्क किया, जिसके बाद दोनों में बातचीत हुई।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राफेल की टुकड़ी UAE के अल धाफरा एयरबेस से उड़ान भरने के बाद पश्चिमी अरब सागर में तैनात नौसेना के युद्धपोत INS कोलकाता से संपर्क स्थापित किया। इस दौरान राफेल के ऐरो लीडर और आईएनएस कोलकाता के बीच बातचीत हुई।

राफेल बेड़े का INS कोलकाता ने इस अंदाज में किया स्वागत-

INS कोलकाता : भारतीय समुद्री क्षेत्र में आपका स्वागत है।

राफेल पायलट: बहुत धन्यवाद, समुद्र की रखवाली करने के लिए भारतीय युद्धपोत का होना आश्वस्त करता है।

INS कोलकाता: आपके आकाश में गर्व के साथ उड़ान भरने को लेकर शुभकामनाएं। हैप्पी लैंडिंग।

राफेल पायलट: आपको शुभकामनाएं. हैप्पी हंटिंग, ओवर एंड आउट।

Exit mobile version