News Room Post

Puducherry: महिला ने कहा- ‘सर…सर एक जरुरी सवाल है’, लेकिन राहुल बिना सुने ही चलते बने, वीडियो वायरल

rahul gandhi puducherry talk to fisherman

नई दिल्ली। पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार पर संकट के बादल नजर आ रहे हैं। दरअसल पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणस्वामी (V Narayanswami) के करीबी सहयोगी ए. जॉन कुमार ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे हालात में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पुडुचेरी के दौरे पर पहुंचे। यहां राज्य के मछुआरों से बात करते हुए राहुल गांधी ने मछुआरों के लिए दिल्ली में मंत्रालय होने की बात कही। वहीं इस दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राहुल गांधी से लोग अपने सवाल पूछ रहे हैं लेकिन राहुल गांधी उनकी ना सुनकर लोगों से हाथ मिलाने में लगे हुए हैं। बता दें कि इस वीडियो को लेकर लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि, आखिर राहुल गंभीर क्यों नहीं होते। लोग उनसे अपना सवाल कर रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी उनपर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।

महिला का सवाल, राहुल ने किया अनसुना

गौरतलब है कि पुडुचेरी में मछुआरों से बात करने के दौरान एक महिला अपना सवाल लिए राहुल गांधी से गुहार करती रही लेकिन राहुल गांधी के कान तक उस महिला की आवाज नहीं जा पाई। महिला ने कहा कि, “सर….सर..एक और सवाल”, हालांकि राहुल गांधी उस महिला की बात नहीं सुन पाए।

‘सर, जरुरी सवाल है सर’

वहीं महिला माइक से राहुल से कहती रही कि, सर, जरुरी सवाल है सर, लेकिन राहुल गांधी लोगों से मिलने में इतने मशगूल थे कि उन्होंने सवाल पूछ रही महिला पर ध्यान ही नहीं दिया और चले गए। बता दें कि राहुल का ये वीडियो राजनीति में उनकी गंभीरता को लेकर सवाल खड़े करती है।

किसानों का मंत्रालय क्‍यों नहीं हो सकता

वहीं राहुल गांधी ने इससे पहले मछुआरों से बात करते हुए कहा कि, ‘सरकार ने किसानों के खिलाफ तीन कानून पास किए हैं। किसान इस देश की रीढ़ हैं। आप लोगों को हैरानी हो रही होगी कि मैं मछुआरों की सभा में किसानों की बात क्‍यों कर रहा हूं।’ उन्होंने कहा कि, ‘मैं आप लोगों को समुद्र का किसान मानता हूं। अगर जमीन पर खेती करने वाले किसानों का दिल्‍ली में मंत्रालय हो सकता है तो समुद्र के किसानों का क्‍यों नहीं हो सकता।’ राहुल ने मछुआरों के लिए बीमा, पेंशन वगैरह सुविधाएं देने की मांग की।’

Exit mobile version