नई दिल्ली। गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो ट्वीट के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने इस वीडियो में नोटबंदी को लेकर बात की है और समझाने की कोशिश की है कि आखिर नोटबंदी से किसको फायदा हुआ और किसको नुकसान। उन्होंने अपने वीडियो में कहा है कि, नोटबंदी की वजह से देश असंगठित अर्थव्यवस्था को चोट पहुंची है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी हिंदुस्तान के गरीब-किसान-मजदूर पर आक्रमण था। 8 नवंबर की रात 8 बजे पीएम मोदी ने 500-1000 के नोट बंद कर दिए जिसके बाद पूरा देश बैंक के सामने जाकर खड़ा हो गया। राहुल ने पूछा कि क्या इससे काला धन मिटा? क्या लोगों को इससे फायदा हुआ? दोनों का जवाब नहीं है।
कांग्रेस नेता राहुल ने आरोप लगाया कि नोटबंदी से सिर्फ अमीरों को फायदा मिला, आपका पैसा घरों से निकालकर उसका प्रयोग अमीर लोगों का कर्ज माफ कर दिया गया। राहुल बोले कि इसका दूसरा मकसद था वो जमीन साफ करने का था। देश का असंगठित क्षेत्र कैश पर काम करता है, नोटबंदी से कैशलेस इंडिया चाहते थे, अगर ऐसा होगा तो ये क्षेत्र ही खत्म हो जाएगा। इसलिए इसकी वजह से किसान, मजदूर, छोटे कारोबारियों को इससे नुकसान हुआ।
मोदी जी का ‘कैश-मुक्त’ भारत दरअसल ‘मज़दूर-किसान-छोटा व्यापारी’ मुक्त भारत है।
जो पाँसा 8 नवंबर 2016 को फेंका गया था, उसका एक भयानक नतीजा 31 अगस्त 2020 को सामने आया।
GDP में गिरावट के अलावा नोटबंदी ने देश की असंगठित अर्थव्यवस्था को कैसे तोड़ा ये जानने के लिए मेरा वीडियो देखिए। pic.twitter.com/GzovcTXPDv
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 3, 2020
उन्होंने आरोप लगाया कि छोटे कारोबारी बिना कैश के नहीं जी सकते हैं।। हमें नोटबंदी के इस आक्रमण को पहचानना होगा और देश को इसके खिलाफ लड़ना होगा। बता दें कि राहुल गांधी ने इससे पहले 31 अगस्त को इस सीरीज का पहला हिस्सा जारी किया था। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि मोदी सरकार जानबूझकर असंगठित क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने में लगी हुई है।
31 अगस्त को जारी किए 3 मिनट 38 सेकेंड के वीडियो को शेयर करते हुए राहुल ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘जो आर्थिक त्रासदी देश झेल रहा है उस दुर्भाग्यपूर्ण सच्चाई की आज पुष्टि हो जाएगी। भारतीय अर्थव्यवस्था 40 वर्षों में पहली बार भारी मंदी में है। असत्याग्रही इसका दोष ईश्वर को दे रहे हैं। सच जानने के लिए मेरा वीडियो देखें।”
वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि, ‘बीजेपी की सरकार ने असंगठित अर्थव्यवस्था पर आक्रमण किया है और आपको गुलाम बनाने की कोशिश की जा रही है। 2008 में जबरदस्त आर्थिक तूफान आया, पूरी दुनिया में आया। अमेरिका में, जापान में, चाइना में, सब जगह आया। अमेरिका के बैंक गिर गए, कंपनियां बंद हो गईं, एक के बाद एक, कंपनियों की लाइन लग गई बंद होने में, यूरोप के बैंक गिरे मगर हिंदुस्तान को कुछ नहीं हुआ। यूपीए की सरकार थी। मैं थोड़ा हैरान हुआ। प्रधानमंत्री जी के पास गया और मैंने उनसे पूछा, मनमोहन सिंह जी बताइए आप इन बातों को समझते हैं, पूरी दुनिया में आर्थिक नुकसान हुआ है मगर हिंदुस्तान को कोई असर नहीं हुआ, कारण क्या है?
वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि, ‘बीजेपी की सरकार ने असंगठित अर्थव्यवस्था पर आक्रमण किया है और आपको गुलाम बनाने की कोशिश की जा रही है। 2008 में जबरदस्त आर्थिक तूफान आया, पूरी दुनिया में आया। अमेरिका में, जापान में, चाइना में, सब जगह आया। अमेरिका के बैंक गिर गए, कंपनियां बंद हो गईं, एक के बाद एक, कंपनियों की लाइन लग गई बंद होने में, यूरोप के बैंक गिरे मगर हिंदुस्तान को कुछ नहीं हुआ। यूपीए की सरकार थी। मैं थोड़ा हैरान हुआ। प्रधानमंत्री जी के पास गया और मैंने उनसे पूछा, मनमोहन सिंह जी बताइए आप इन बातों को समझते हैं, पूरी दुनिया में आर्थिक नुकसान हुआ है मगर हिंदुस्तान को कोई असर नहीं हुआ, कारण क्या है?’
तीन उदाहरण देते हुए राहुल ने कहा कि, ‘तीन बड़े उदाहरण तो मैं आपको अभी दे देता हूं, नोटबंदी, गलत जीएसटी और लॉकडाउन। आप यह मत सोचिए कि लॉकडाउन के पीछे सोच नहीं थी। यह मत सोचिए कि आखिरी मिनट पर लॉकडाउन कर दिया गया। इन तीनों का लक्ष्य हमारी इनफॉरमल सेक्टर को खत्म करने का है। प्रधानमंत्री जी को अगर सरकार चलानी है, मीडिया की जरूरत है, मार्केटिंग की जरूरत है, मीडिया और मार्केटिंग 15-20 लोग करते हैं। इनफॉरमल सेक्टर में पैसा है, लाखों करोड़ों रुपये, जिसको यह लोग छू नहीं सकते। किसानों के घर में मजदूरों के पास छोटे बिजनेज में दुकानदारों के पास लाखों करोड़ों रुपये हैं। इसको यह लोग तोड़ना चाहते हैं, पैसा लेना चाहते हैं।’
जो आर्थिक त्रासदी देश झेल रहा है उस दुर्भाग्यपूर्ण सच्चाई की आज पुष्टि हो जाएगी: भारतीय अर्थव्यवस्था 40 वर्षों में पहली बार भारी मंदी में है।
‘असत्याग्रही’ इसका दोष ईश्वर को दे रहे हैं।
सच जानने के लिए मेरा वीडियो देखें। pic.twitter.com/sDNV6Fwqut
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 31, 2020
राहुल ने आगे कहा, ‘इसका नतीजा आएगा, नतीजा यह होगा कि हिंदुस्तान रोजगार पैदा नहीं कर पाएगा क्यों? क्योंकि इनफॉरमल सेक्टर 90 फीसदी से ज्यादा रोजगार देता है। जिस दिन इनफॉरमल सेक्टर नष्ट हो गया, उस दिन हिंदुस्तान रोजगार नहीं पैदा कर पाएगा। आप ही इस देश को चलाते हो, आप ही इस देश को आगे ले जाते हो और आप ही के खिलाफ साजिश हो रही है। आपको ठगा जा रहा है और आपको गुलाम बनाने की कोशिश की जा रही है। हमें इस आक्रमण को पहचानना पड़ेगा और पूरे देश को मिलकर इसके खिलाफ लड़ना पड़ेगा।’