News Room Post

Rahul Gandhi in US: राहुल गांधी ने ‘मुस्लिम लीग’ को बताया सेकुलर पार्टी तो भड़की BJP, लगाई जमकर लताड़

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इस वक्त अमेरिका में मौजदू है। विदेशी धरती से वो लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर हमला कर रहे हैं। लेकिन वाशिंगटन डीसी में राहुल गांधी ने ऐसा कुछ कह दिया है जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ध्रुवीकरण कर रही है। इंडिया में दो विचारधारा है एक भाजपा की और दूसरी कांग्रेस की। इसके अलावा राहुल गांधी केरल की मुस्लिम लीग को सेकुलर पार्टी कहा दिया। राहुल गांधी के इस बयान को लेकर अब सियासी बवंडर मच गया है। भाजपा और कांग्रेस के बीच वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया। एक तरफ जहां भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुस्लिम लीग ने देश का बंंटवारा किया था। उनके मुताबिक मुस्लिम लीग धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि भाजपा को पता नहीं है केरल की मुस्लिम लीग अलग है। भाजपा पूर्वजों ने जिन्ना से गठबंधन किया था हमने नहीं।

इसी बीच भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इतिहास की किताब पढ़ना चाहिए। उन्हें हकीकत का पता होना चाहिए। मुस्लिम लीग पर राहुल गांधी का बयान विरोधाभासी है। उन्हें न अर्थव्यवस्था का ज्ञान है। न राजनीति का ज्ञान है। केवल दिल में भरा हुआ भाजपा और भारतीय संस्कृति के प्रति एक अवमानना का स्थान है। राहुल गांधी न कुछ अनजाने में किया है। बहुत सोच समझकर किया है। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी आदतन, शरारतन करती है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल का राहुल को जवाब-

राहुल गांधी के मुस्लिम लीग पर दिए गए बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा, मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष कहना यह ज्यादा खतरनाक है…राहुल गांधी यह कहकर बंटवारे का बीजारोपण कर रहे हैं। ये आरोप नहीं है ये मानसिकता ज्यादा खतरनाक है उनकी आत्मा में जिंदा रहता है। कांग्रेस व राहुल गांधी के रूह में जिन्ना रहता है। इसी कारण से ये दुस्साहस कर पाते है पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की  सराहना करती है और ये कटघरे में खड़ा करते है।

राहुल गांधी के मुस्लिम लीग वाले बयान पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने निशाना साधते हुए कहा, ”राहुल गांधी को शायद यह पता नहीं है कि हिंदुस्तान आज़ाद हो चुका है और यहां की समस्याओं का समाधान यहां की सरकार ही करेगी…राहुल गांधी लगातार हेट इंडिया कैंपेन चला रहे हैं। वे मोहब्बत के बाज़ार में नफरत के सौदागर बन गए हैं।”

Exit mobile version