News Room Post

Jaya Verma Sinha: रेलवे बोर्ड को मिली पहली महिला चेयरमैन!, अनिल कुमार लाहोटी की लेंगी जगह

Jaya Verma Sinha

नई दिल्ली। आज हम उसे दौर में हैं जहां पर महिलाओं और पुरुषों के बीच की कोई अंतर नहीं बचा है। जो काम पुरुष कर सकते हैं वो महिलाएं भी कर रही हैं। पहले जो महिलाएं केवल घर का काम और चूल्हा-चौका संभालती थी, आज वो महिलाएं घर के साथ ही बाहर भी अपने काम को बखूबी निभा रही हैं। जमीन से लेकर आसमान तक महिलाएं परचम लहरा रही हैं। महिलाओं के देश दुनिया में बढ़ते प्रभाव के बीच पहली बार रेलवे द्वारा किसी महिला अधिकारी को रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष बनाया जा रहा है।

रेलवे ने पहली बार किसी महिला अधिकारी को रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जया वर्मा सिन्हा, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष पर पद की रेस में सबसे आगे चल रही थी। ऐसे में अब उन्हें ये पदभार दिया जाएगा। रेलवे के वर्तमान अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी का कार्यकाल पूरा होने के बाद जया वर्मा सिन्हा इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगी।

चार लोगों के पैनल में आगे थीं जया वर्मा सिन्हा 

बता दें कि वर्तमान में अनिल कुमार लाहोटी रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर विराजमान है लेकिन उनका कार्यकाल जल्द पूरा होने जा रहा है। रेलवे बोर्ड का अगला अक्ष्यक्ष कौन होगा इसके लिए रेलवे की तरफ से चार लोगों का पैनल तैयार किया गया था। इस पैनल में जया वर्मा सिन्हा अध्यक्ष बनने की रेस में आगे चल रही थी।


बालेश्वर हादसे में निभाई थी अहम जिम्मेदारी

याद हो कि बालेश्वर में हुए कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसा जब हुआ था तब जया वर्मा सिन्हा ही अहम जिम्मेदारी निभाते हुए पूरे घटना की विस्तार से सूचना दे रही थी। इस घटना को लेकर पीएमओ में पावर प्रजेंटेशन जय सिंह वर्मा ने ही दी थी। उनके काम की भी काफी सराहना की गई थी। अब आज रक्षाबंधन पर मोदी सरकार की तरफ से आया ये फैसला रेलवे महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे रहा है।

 

Exit mobile version