News Room Post

Ram Temple Construction: ट्रस्ट ने जारी की राम मंदिर निर्माण की भव्य Photos, क्या आपने देखी

Ram Temple Construction: इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने  अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से गर्भ गृह के निर्माण और प्लिंथ की तस्वीरें डाली थी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ट्वीट कर लिखा था, ”भगवान श्री राम की पावन जन्मभूमि पर निर्माणाधीन मंदिर के प्रस्तावित गर्भगृह की वर्तमान स्थिति के कुछ चित्र प्रस्तुत हैं।”

नई दिल्ली। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जोरों से चल रहा है। पूरे देश और रामभक्तों को अब उस घड़ी का इंतजार है, जब राम मंदिर का निर्माण पूरा हो और रामलला मंदिर में विराजमान होंगे। इसी बीच मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra) के महासचिव चंपत राय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल कर राम मंदिर निर्माण का नया फोटो शेयर किया है। फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है मंदिर कितना भव्य और शानदार बनने जा रहा हैं। आपको बता दें कि ट्रस्ट समय-समय पर राम मंदिर निर्माण की तस्वीरें जारी करता रहा है। साथ ही रामभक्तों को मंदिर निर्माण कार्य से भी अवगत करवाता रहता है।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने ट्वीट में लिखा, ”अयोध्या जी में प्रभु श्री रामलला के मंदिर का निर्माण कार्य धीरे-धीरे पूर्णता की ओर बढ़ता हुआ।”

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने  अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से गर्भ गृह के निर्माण और प्लिंथ की तस्वीरें डाली थी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ट्वीट कर लिखा था, ”भगवान श्री राम की पावन जन्मभूमि पर निर्माणाधीन मंदिर के प्रस्तावित गर्भगृह की वर्तमान स्थिति के कुछ चित्र प्रस्तुत हैं।”

गौरतलब है कि, राम मंदिर निर्माण अगले साल दिसंबर 2023 तक पूरा होने की पूरी उम्मीद है। वहीं 14 जनवरी 2024 यानी मकर संक्रांति के अवसर पर रामलला को मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

Exit mobile version