News Room Post

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के ‘भक्ति’ में उतरे रॉबर्ट वाड्रा, कहा-‘उनकी सोच साईंबाबा के समान’

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने राहुल गांधी को लेकर बयान दिया है। जिसकी चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल रविवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शिरडी शहर में स्थित साईं बाबा के दर्शन करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने राहुल गांधी की तुलना साईबाबा से कर दी। कारोबारी वाड्रा ने कहा कि राहुल गांधी सोच साईंबाबा के समान है। लोगों को राहुल गांधी से बहुत उम्मीदें हैं। इस दौरान वाड्रा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की भी जमकर प्रशंसा भी की। आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 50 दिन से अधिक हो चुके हैं। उनकी इस पदयात्रा से कई वीडियो और फोटो सामने आ रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी इस पदयात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच रॉबर्ट वाड्रा ने राहुल गांधी की साईंबाबा से तुलना करके एक नए विवाद को जन्म दे दिया हैं। वाड्रा द्वारा राहुल की तुलना साईंबाबा से करने पर खलबली मच सकती है।

मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भाजपा सरकार को जमकर घेरा। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने राहुल गांंधी की तुलना साईंबाबा से कर दी और कहा उन्हें उनका आशीर्वाद जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एकता प्रचार वैसे ही किया है जैसा कि साईंबाबा किया करते थे। वाड्रा ने राहुल गांधी के इस पदयात्रा से देश में बदलाव दिखने की बात भी कही है साथ राहुल गांधी की इस यात्रा में कई लोग भी जुड़ रहे है।

लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर कैसे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठोस पहुंचने के लिए कांग्रेस नेता लगातार राहुल गांधी की भगवान से तुलना कर रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने राहुल की तुलना भगवान श्रीराम से कर डाली थी। वहीं राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री परसादी लाल मीणा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को भगवान राम की श्रीलंका से अयोध्या यात्रा से जोड़ दिया था। जिसको लेकर जमकर बवाल भी देखने को मिला था।

Exit mobile version