नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा का आरंभ करेंगे। पांच महीने की ये यात्रा में 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। बता दें कि 3570 किलोमीटर की ये यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर श्रीनगर तक जाएगी। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि वो लोगों में आपसी प्रेम और सद्भाव लाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। इसी बीच राहुल गांधी जोड़ो यात्रा के शुरू होने से पहले ही बवाल मच गया है। दरअसल कांग्रेस के भारत जोड़ो पोस्टर में सिर्फ ही गांधी परिवार ही नजर आ रहा है। अगर बात करें कांग्रेस के इस पोस्टर की तो इसमें सबसे ऊपर पूर्व पीएम राजीव गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की फोटो है बीच में पार्टी का निशाना है। इसके अलावा फोटो में राहुल गांधी बीच में रॉबर्ट वाड्रा के बाद प्रियंका गांधी की तस्वीर लगाई गई है।
कांग्रेस के इस पोस्टर को लेकर भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है। पोस्टर में गांधी परिवार के साथ रॉबर्ट वाड्रा की तस्वीर लगाए जाने पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, कांग्रेस का भारत जोड़ो वास्तव में केवल परिवार जोड़ो और भ्रष्टाचार जोड़ी है अगर आपको इसमें कोई संदेह है तो आप फोटो को देखिए!
Country is on Kartavya Path but Congress is on ‘Ghulami ka Parivar Path’. It’s not about Bharat Jodo but ‘Parivar ko Jodo’. It’s not ‘Pad Yatra’ but a yatra for a ‘pad’ (position): Shehzad Poonawalla, BJP on Bharat Jodo Yatra posters showing Robert Vadra, & other leaders, on them pic.twitter.com/SAanGpFebV
— ANI (@ANI) September 7, 2022
वहीं कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा पोस्टर में गांधी परिवार के साथ दिखे रॉबर्ट वाड्रा की फोटो लगाई जाने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए लिखा, एक ने देश के टुकड़े किए और ये जोड़ने चला भारत एक पाकिस्तान और बांग्लादेश में प्रचार करो बाबा।
परिवार जोड़ों यात्रा pic.twitter.com/2Qqwf4n4JA
— राष्ट्रवादी सुनीता (देशजीवी) (@Sunita1093) September 7, 2022
विमल नाम के यूजर ने फिल्म अंदाज में लिखा, ये पब्लिक है सब जानती है परिवार जोड़ो ही है। एक अन्य यूजर ने लिखा, लगता है जमीन जोड़ने से फुर्रस्त मिल गई है।
एक दूसरे यूजर ने लिखा, जोड़ने का बात ही नहीं है , ये सब नाटक चल रहा है। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, एकदम सटिक,परिवार जोडो,भ्रष्टाचार जोड़ो।