newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा पोस्टर में गांधी परिवार के साथ दिखे रॉबर्ट वाड्रा, भड़की BJP, लोगों ने भी दिए ऐसे रिएक्शन

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस के इस पोस्टर को लेकर भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है। पोस्टर में गांधी परिवार के साथ रॉबर्ट वाड्रा की तस्वीर लगाए जाने पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,  कांग्रेस का भारत जोड़ो वास्तव में केवल परिवार जोड़ो और भ्रष्टाचार जोड़ी है अगर आपको इसमें कोई संदेह है तो आप फोटो को देखिए!

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा का आरंभ करेंगे। पांच महीने की ये यात्रा में 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। बता दें कि 3570 किलोमीटर की ये यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर श्रीनगर तक जाएगी। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि वो लोगों में आपसी प्रेम और सद्भाव लाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। इसी बीच राहुल गांधी जोड़ो यात्रा के शुरू होने से पहले ही बवाल मच गया है। दरअसल कांग्रेस के भारत जोड़ो पोस्टर में सिर्फ ही गांधी परिवार ही नजर आ रहा है। अगर बात करें कांग्रेस के इस पोस्टर की तो इसमें सबसे ऊपर  पूर्व पीएम राजीव गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की फोटो है बीच में पार्टी का निशाना है। इसके अलावा फोटो में राहुल गांधी बीच में रॉबर्ट वाड्रा के बाद प्रियंका गांधी की तस्वीर लगाई गई है।

Bharat Jodo Congress

कांग्रेस के इस पोस्टर को लेकर भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है। पोस्टर में गांधी परिवार के साथ रॉबर्ट वाड्रा की तस्वीर लगाए जाने पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,  कांग्रेस का भारत जोड़ो वास्तव में केवल परिवार जोड़ो और भ्रष्टाचार जोड़ी है अगर आपको इसमें कोई संदेह है तो आप फोटो को देखिए!

वहीं कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा पोस्टर में गांधी परिवार के साथ दिखे रॉबर्ट वाड्रा की फोटो लगाई जाने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए लिखा, एक ने देश के टुकड़े किए और ये जोड़ने चला भारत एक पाकिस्तान और बांग्लादेश में प्रचार करो बाबा।

विमल नाम के यूजर ने फिल्म अंदाज में लिखा, ये पब्लिक है सब जानती है परिवार जोड़ो ही है। एक अन्य यूजर ने लिखा, लगता है जमीन जोड़ने से फुर्रस्त मिल गई है।

एक दूसरे यूजर ने लिखा, जोड़ने का बात ही नहीं है , ये सब नाटक चल रहा है। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, एकदम सटिक,परिवार जोडो,भ्रष्टाचार जोड़ो।