News Room Post

Rajasthan: नागौर में संत की निर्ममता से हत्या, हाथ-पैर बांधकर चाकू से गोदा, BJP ने गहलोत सरकार पर बोला हमला

नई दिल्ली। राजस्थान में कानून व्यवस्था किस तरह से चरमराई हुई है, इसकी ताजा तस्वीर नागौर में देखने को मिली है। जहां सोमवार को 72 साल के एक मंदिर के महंत की हत्या का मामला सामने आया है। महंत का शव उनके घर पर पड़ा मिला। बताया जा रहा है हत्यारों ने किसी धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई है। इतना ही नहीं महंत के हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। इसके अलावा आंखों पर पट्टी भी बांधी हुई थी। जिसके बाद उसकी धारदार हथियार से हत्या की गई है। महंत का नाम महाराज मोहनदास है। वहीं महंत की हत्या की सूचना प्राप्त होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इतना ही नहीं इलाके के लोगों में महंत की हत्या को लेकर आक्रोश में है।

भाजपा का गहलोत सरकार पर बोला हमला-

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला कुचामन इलाके का है। हालांकि मर्डर किस वजह से किया गया है इसकी जानकारी अभी साफ नहीं हो पाई है। उधर पुजारी की हत्या को लेकर भाजपा ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए है। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि संत की हत्या हुई है उसकी घोर निंदा करता हूं। राजस्थान में अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं है।

भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए लिखा,” कांग्रेस का अंत निश्चित है। कांग्रेस कुशासन में नागौर के महाराज मोहनदास की निर्मम हत्या कर दी गई। राजस्थान में बीते 4 साल में 10 से ज्यादा साधु-संतों और पुजारियों की हत्या कर दी गई है। बीते 4 साल में ऐसी घटनाएं राजस्थान के माथे का कलंक हैं, इसलिए इनका अंत निश्चित है।”

बता दें कि राजस्थान में बीते कुछ दिनों में लगातार आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव भी होने है।

Exit mobile version