News Room Post

Sharad Yadav Passes Away: नहीं रहे JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, PM मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

Sharad Yadav Passes Away: शरद यादव भारत के पहले ऐसे राजनेता थे जो 3 राज्यों से लोकसभा के लिए चुने गए। शरद यादव एनडीए के संयोजक भी रहे है। राजनीतिक गठजोड़ के माहिर खिलाड़ी शरद यादव को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गुरू माना जाता है। जेपी आंदोलन का उनका मुख्य स्तंभ भी माना जाता है।

नई दिल्ली। राजनीति जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव अब हमारे बीच नहीं रहे है। इसकी जानकारी उनकी बेटी सुभाषिनी ने ट्विटर के माध्यम से दी है। शरद यादव ने गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह 75 साल के थे। काफी लंबे समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी।  जिसके बाद आज उन्होंने आखिरी सांस ली। बता दें कि वो 7 बार लोकसभा सांसद रहे। उन्होंने बिहार के मधेपुरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 4 बार लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया था। इसके अलावा वो 2 मध्य प्रदेश के जबलपुर से सांसद चुने गए। एक बार उत्तर प्रदेश के बदायूं से सांसद चुने गए।

बता दें कि शरद यादव भारत के पहले ऐसे राजनेता थे जो 3 राज्यों से लोकसभा के लिए चुने गए। शरद यादव एनडीए के संयोजक भी रहे है। राजनीतिक गठजोड़ के माहिर खिलाड़ी शरद यादव को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गुरू माना जाता है। उनको जेपी आंदोलन का मुख्य स्तंभ भी माना जाता है। वहीं समाजवादी सियासत के शूरवीर शरद यादव की निधन की खबर आने के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने शरद यादव के निधन पर शोक प्रकट किया है।

पीएम मोदी ने जताया दुख-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शरद यादव के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, ”शरद यादव जी ने दशकों तक बिहार व भारतीय राजनीति में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति।”

रक्षा मंंत्री राजनाथ सिंह ने शरद यादव के निधन पर जताया शोक-

बिहार के डिप्टी सीएम आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शरद यादव के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, ”मंडल मसीहा, राजद के वरिष्ठ नेता, महान समाजवादी नेता मेरे अभिभावक आदरणीय शरद यादव जी के असामयिक निधन की खबर से मर्माहत हूँ। कुछ कह पाने में असमर्थ हूं। माता जी और भाई शांतनु से वार्ता हुई। दुःख की इस घड़ी में संपूर्ण समाजवादी परिवार परिजनों के साथ है।”

Exit mobile version