
नई दिल्ली। राजनीति जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव अब हमारे बीच नहीं रहे है। इसकी जानकारी उनकी बेटी सुभाषिनी ने ट्विटर के माध्यम से दी है। शरद यादव ने गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह 75 साल के थे। काफी लंबे समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। जिसके बाद आज उन्होंने आखिरी सांस ली। बता दें कि वो 7 बार लोकसभा सांसद रहे। उन्होंने बिहार के मधेपुरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 4 बार लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया था। इसके अलावा वो 2 मध्य प्रदेश के जबलपुर से सांसद चुने गए। एक बार उत्तर प्रदेश के बदायूं से सांसद चुने गए।
बता दें कि शरद यादव भारत के पहले ऐसे राजनेता थे जो 3 राज्यों से लोकसभा के लिए चुने गए। शरद यादव एनडीए के संयोजक भी रहे है। राजनीतिक गठजोड़ के माहिर खिलाड़ी शरद यादव को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गुरू माना जाता है। उनको जेपी आंदोलन का मुख्य स्तंभ भी माना जाता है। वहीं समाजवादी सियासत के शूरवीर शरद यादव की निधन की खबर आने के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने शरद यादव के निधन पर शोक प्रकट किया है।
Former Union Minister Sharad Yadav passes away, confirms his daughter through a Facebook post. pic.twitter.com/p56lUeqz7B
— ANI (@ANI) January 12, 2023
पीएम मोदी ने जताया दुख-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया।
Pained by the passing away of Shri Sharad Yadav Ji. In his long years in public life, he distinguished himself as MP and Minister. He was greatly inspired by Dr. Lohia’s ideals. I will always cherish our interactions. Condolences to his family and admirers. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 12, 2023
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शरद यादव के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, ”शरद यादव जी ने दशकों तक बिहार व भारतीय राजनीति में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति।”
शरद यादव जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। शरद यादव जी ने दशकों तक बिहार व भारतीय राजनीति में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति
— Amit Shah (@AmitShah) January 12, 2023
रक्षा मंंत्री राजनाथ सिंह ने शरद यादव के निधन पर जताया शोक-
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं देश के बड़े वरिष्ठ नेता श्री शरद यादव जी के निधन से मुझे गहरी वेदना की अनुभूति हुई है। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने हमेशा समाज के कमज़ोर वर्गों की समस्याओं को पुरज़ोर तरीक़े से उठाया।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) January 12, 2023
I bear a heavy heart upon hearing about Shri Sharad Yadav’s demise.
A stalwart politician and an immensely respected colleague, his legacy shall live on.
I pray that his family and followers find solace and strength in this hour of grief.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) January 12, 2023
बिहार के डिप्टी सीएम आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शरद यादव के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, ”मंडल मसीहा, राजद के वरिष्ठ नेता, महान समाजवादी नेता मेरे अभिभावक आदरणीय शरद यादव जी के असामयिक निधन की खबर से मर्माहत हूँ। कुछ कह पाने में असमर्थ हूं। माता जी और भाई शांतनु से वार्ता हुई। दुःख की इस घड़ी में संपूर्ण समाजवादी परिवार परिजनों के साथ है।”
मंडल मसीहा, राजद के वरिष्ठ नेता, महान समाजवादी नेता मेरे अभिभावक आदरणीय शरद यादव जी के असामयिक निधन की खबर से मर्माहत हूँ। कुछ कह पाने में असमर्थ हूँ।
माता जी और भाई शांतनु से वार्ता हुई। दुःख की इस घड़ी में संपूर्ण समाजवादी परिवार परिजनों के साथ है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 12, 2023
वरिष्ठ राजनेता, पूर्व सांसद शरद यादव जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। वे विलक्षण प्रतिभा वाले महान समाजवादी नेता थे जिन्होंने वंचितों–शोषितों के दर्द को दूर करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका निधन समाजवादी आंदोलन के लिए बड़ी क्षति है। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
— Om Birla (@ombirlakota) January 12, 2023