News Room Post

Politics: अक्टूबर में पसीना…राहुल गांधी ने कांग्रेसियों को दिया मंत्र तो मजे लेने लगे सोशल मीडिया यूजर्स

राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार से शुरू हुआ कांग्रेस का चिंतन शिविर रविवार को खत्म हो गया। चिंतन शिविर के आखिरी दिन राहुल गांधी ने भी कांग्रेसियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की।

rahul gandhi

नई दिल्ली। राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार से शुरू हुआ कांग्रेस का चिंतन शिविर रविवार को खत्म हो गया। चिंतन शिविर के आखिरी दिन राहुल गांधी ने भी कांग्रेसियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की। जोश भरने की इस कवायद में राहुल गांधी ने जो भाषण दिया, उसमें अक्टूबर का जिक्र कर दिया। वैसे, तो ये सिर्फ एक महीना है, लेकिन राहुल गांधी ने अक्टूबर को जिस चीज से जोड़ा, उससे सोशल मीडिया में लोग उनके इस बयान पर मजे लेने लगे। राहुल गांधी और कांग्रेस के लिए लोगों के दिलों में जो बात है, वो सामने आ गई।

 

दरअसल, राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने फैसला लिया है कि अक्टूबर महीने में पूरी पार्टी जनता के बीच जाएगी और यात्रा करेगी। ये शॉर्टकट से नहीं होने वाला है और ये काम पसीना बहाकर ही किया जा सकता है। लोगों ने राहुल के इस बयान में अक्टूबर और पसीना बहाने को उनपर निशाना साधने का मुद्दा बना लिया। इस बयान पर जमकर तंज कसे गए। तमाम यूजर्स ने उनको नसीहत भी दे डाली। बता दें कि राहुल गांधी इससे पहले भी अपने बयानों की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स का निशाना बनते रहे हैं।

राहुल के इस बयान पर कुछ लोगों ने कहा कि इन्हें खूब घुमाओ, फिर पसीना निकलेगा। एक यूजर्स ने बताया कि साल 2029 तक नोटा से ज्यादा वोट लाकर दिखाइए। किसी ने ई-रिक्शा की बात लिखी, तो किसी यूजर ने दूसरे अंदाज में तंज कसा। नीचे आप देख सकते हैं कि राहुल गांधी के बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स ने किस-किस तरह से चुटकी ली…

Exit mobile version