News Room Post

Sonia Gandhi Birthday: सोनिया गांधी के बारे में PM मोदी ने लिखा सोशल मीडिया पोस्ट, जानिए इसकी वजह

Modi and Sonia

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में एक पोस्ट लिखा है। अब आपके जेहन में प्रश्न उठ रहा होगा कि आखिर पीएम मोदी ने सोनिया गांधी के बारे में क्या लिख दिया है, तो आपको बताते है इसके पीछे की वजह, दरअसल लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रही सोनिया गांधी का शनिवार 9 दिसंबर को जन्मदिन हैं। आज वो 77 साल की हो गई हैं। देशभर में तमाम नेता उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, साथ ही उनकी दीर्घायु की कामना कर रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स भी कांग्रेस की दिग्गज नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया एक्स के जरिए सोनिया गांधी को बर्थडे विश किया है।

पीएम मोदी ने लिखा, ”सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्हें लंबी आयु और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले।’ बता दें कि कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन और पूर्व राष्ट्रीय सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली में हुआ था। साल 1999 से वो रायबरेली से लगातार  सांसद चुनकर आ रही हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे ने दी बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर बर्थडे विश किया। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सोनिया गांधी से मुलाकात की फोटो भी साझा की है। जिसमें खरगे उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा,”सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। देश व पार्टी के प्रति उनका साहसी व गरिमापूर्ण योगदान सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की हम सब कामना करते हैं।”

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ”चिरंजीव कुरु कीर्तिवर्धनम्! भारतीय जनमानस के अधिकारों की सशक्त ध्वनि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपका त्याग, दूरदर्शिता व देश के प्रति समर्पण का भाव हम सभी को शक्ति प्रदान करता है। ईश्वर आपको स्वस्थ, सुदीर्घ व निर्विघ्न जीवन प्रदान करें।”

सचिन पायलट ने दी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई

Exit mobile version