दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज के निधन पर सोमवार को दुख जताया और उनके लंबे राजनीतिक जीवन को याद किया। सोनिया गांधी ने शोक संदेश में भारद्वाज के निधन पर दुख प्रकट किया।
उन्होंने सांसद एवं कानून मंत्री के तौर पर भारद्वाज की सेवाओं को याद किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। गौरतलब है कि पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज का दिल का दौरा पड़ने से रविवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे।
Congress President Smt. Sonia Gandhi has expressed condolences at the sad demise of former Law Minister & Governor, Shri Hansraj Bhardwaj. pic.twitter.com/rwoCMCyRlp
— Congress (@INCIndia) March 9, 2020
हंसराज भारद्वाज 2009 से 2014 तक केंद्रीय कानून मंत्री थे। किडनी से जुड़ी समस्या के कारण उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे अरुण भारद्वाज ने बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर सोमवार शाम चार बजे किया जाएगा।
हंसराज भारद्वाज ने कर्नाटक और केरल के राज्यपाल की भूमिका निभाई थी। वह कांग्रेस के उन नेताओं में रहे जो हमेशा खुलकर राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते रहे। हंसराज ने साल 2018 में कहा था, “मैं राहुल गांधी को एक नेता के रूप में स्वीकार नहीं करता। वह इस बात को तभी समझेंगे जब वह कोई पद प्राप्त करेंगे।”