newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज भारद्वाज के निधन पर सोनिया गांधी ने जताया शोक

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज के निधन पर सोमवार को दुख जताया और उनके लंबे राजनीतिक जीवन को याद किया। सोनिया गांधी ने शोक संदेश में भारद्वाज के निधन पर दुख प्रकट किया।

दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज के निधन पर सोमवार को दुख जताया और उनके लंबे राजनीतिक जीवन को याद किया। सोनिया गांधी ने शोक संदेश में भारद्वाज के निधन पर दुख प्रकट किया।

Hansraj Bhardwaj and Sonia Gandhi

उन्होंने सांसद एवं कानून मंत्री के तौर पर भारद्वाज की सेवाओं को याद किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। गौरतलब है कि पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज का दिल का दौरा पड़ने से रविवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे।

हंसराज भारद्वाज 2009 से 2014 तक केंद्रीय कानून मंत्री थे। किडनी से जुड़ी समस्या के कारण उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे अरुण भारद्वाज ने बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर सोमवार शाम चार बजे किया जाएगा।

Hansraj Bhardwaj

हंसराज भारद्वाज ने कर्नाटक और केरल के राज्यपाल की भूमिका निभाई थी। वह कांग्रेस के उन नेताओं में रहे जो हमेशा खुलकर राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते रहे। हंसराज ने साल 2018 में कहा था, “मैं राहुल गांधी को एक नेता के रूप में स्वीकार नहीं करता। वह इस बात को तभी समझेंगे जब वह कोई पद प्राप्त करेंगे।”