News Room Post

सोनिया गांधी बनी रहेंगी कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष, अगले छह महीने में चुना जाएगा नया प्रेसिडेंट

Sonia gandhi

नई दिल्ली। आखिरकार कांग्रेस (Congress) में पार्टी नेतृत्व की मांग को लेकर बवाल मचा अब थमते दिख रहा है। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। अब अगले छह महीने के भीतर कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चयन होगा। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में इसपर फैसला लिया गया है। आज CWC की करीब 7 घंटे बैठक चली।

बता दें कि कांग्रेस में नेतृत्व संकट के बीच आज कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक चल रही थी। इस दौरान नेतृत्व के सवाल पर खुलकर बात हुई। बैठक के दौरान पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा था कि वो अब आगे पार्टी अध्यक्ष नहीं बने रहना चाहती हैं। लेकिन कई नेताओं ने उन्हें पद पर बने रहने की अपील की थी।

गौरतलब है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफे की बात कही थी। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी को नया अध्यक्ष चुनने के लिए भी कहा था। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एके एंटनी समेत कई नेताओं ने सोनिया गांधी से पद पर बने रहने की अपील की थी।

Exit mobile version