News Room Post

सपा MLA शाजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर तो निकल गई सारी हेकड़ी, कभी दी थी CM योगी को धमकी, अब रहे हैं गिड़गिड़ा

UP CM Yogi: दरअसल, सीएम योगी को दर्ज कराई गई शिकायत में सपा विधायक शाजिल इस्लाम ने कहा कि बरेली स्थित उनके पेट्रोल पंप पर बुलडोजर चलाने का मामला सामने आया है। उन्होंने पेट्रोल पंप का नक्शा पास कराने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण को 10 लाख रूपए का चेक दिया था। जिसके बाद उन्हें जिलाधिकारी से अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ था।

cm yogi

नई दिल्ली। कहते हैं कि समय बड़ा ही बलवान होता है। ये अच्छों-अच्छों की हेकड़ी सीधी कर देता है। ऐसा ही कुछ हुआ शाजिल इस्लाम के साथ। ये वही शाजिल इस्लाम हैं, जिन्होंने पहले कभी सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी नेताओं को मारने की धमकी दी थी। उन्हें कड़ा सबक सिखाने की धमकी दी थी और न जाने क्या-क्या कहा था। हालांकि, उनकी अभद्र टिप्पणियों कों संज्ञान में लेने के उपरांत हिंदू युवा वाहिनी समेत अन्य हिंदू संगठनों ने पुलिस में केस दर्ज करवाया था। जिसके बाद सपा विधयाक के खिलाफ 153A, 504 और 506 IPC के तहत केस दर्ज किया गया था। हालांकि, सपा विधायक ने अग्रिम जमानत की भी मांग की थी, लेकिन न्यायालय ने उनकी मांग को सिरे से खारिज कर दिया था। अब इसी शाजिल इस्लाम को लेकर खबर सामने आई है कि इनकी सारी की सारी  हेकड़ी निकल चुकी है। कभी सीएम योगी को धमकी धमकी देने वाले शाजिल आज उनकी चौखट पर मदद की गुहार लगाने पहुंचे हैं। उनसे मदद की गुहार लगा रहे हैं। आइए, आपको बताते हैं कि आखिर माजरा क्या है।

दरअसल, सीएम योगी को दर्ज कराई गई शिकायत में सपा विधायक शाजिल इस्लाम ने कहा कि बरेली स्थित उनके पेट्रोल पंप पर बुलडोजर चलाने का मामला सामने आया है। उन्होंने पेट्रोल पंप का नक्शा पास कराने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण को 10 लाख रूपए का चेक दिया था। जिसके बाद उन्हें जिलाधिकारी से अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ था। जिसके बाद उन्होंने पेट्रोल पंप बनवाना शूरू कर दिया था, लेकिन बीडीए ने उन्हें खौफजदा करने के लिए उनके पेट्रोल पंप पर बुलडोजर चला दिया। इतना ही नहीं, पेट्रोल पंप बनाने हेतु जारी किए गए अनापत्ति प्रमाणपत्र को भी निरस्त कर दिया गया था। बुलडोजर की यह कार्रवाई 7 अप्रैल 2022 को की गई थी। अब इसे लेकर उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है।

उन्होंने सीएम से मांग की है कि उपरोक्त मामले को संज्ञान में लेने के उपरांत उस पर कार्रवाई की जाए। सपा विधायक ने दावा किया है  कि उनकी सीएम योगी से मैत्रिपूर्ण वार्ता भी की है। वहीं, उन्होंने यह भी दावा किया है कि सीएम योगी की तऱफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। वहीं, जैसे ही ये खबर प्रकाश में आई कि  सपा विधायक सीएम योगी के चौखट पर अपनी समस्याओं को निवारण करने हेतु उनकी चौखट पर पहुंचे हैं, तो सोशल मीडिया पर उनका वो वीडियो वायरल होने लगा, जिसमें उन्होंने कहा था सीएण योगी समेत बीजेपी नेताओं को धमकी दी थी। आइए, हम आपको वो वीडियो दिखाते हैं और बताते हैं कि आखिर उन्होंने अपनी धमकी में क्या कुछ कहा था।

तो देख लिया है न आपने वो वीडियो, जिसमें सीएम योगी को धमकी दी थी, तो आपका इस पूरे मसले पर क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए।

Exit mobile version