News Room Post

Punjab: उधर पटिलाया हिंसा मामले का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, इधर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिया ये बड़ा निर्देश

patiyala

नई दिल्ली। अगर आप समसामयिक गतिविधियों पर पैनी निगाहें बनाएं रखते हैं, तब तो आपको बीते दिनों पटियाला में क्या कुछ हुआ था, उससे तो अवगत होंगे ही। अगर नहीं तो घरबराइए मत, हम आपको रिपोर्ट के अंत में उसके बारे में भी चंद पंक्तियां में ही सही, लेकिन बताएंगे सबकुछ, लेकिन फिलहालत तो उससे पहले आप थोड़ा इसी से जुड़ी अपडेट के बारे में जान लीजिए। दरअसल, पटिलाया में बीते दिनों जो कुछ भी हुआ, उसके बाद से सीमा पर हालात तनावपूर्ण होने की संभावना जताई जा रही है। सर्वाधिक संजीदा विषय यह है कि पंजाब की तकरीबन 500 किमी हिस्सा पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है,जिसे ध्यान में रखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। कथित तौर पर विगत दिनों की  हिंसात्मक घटना का फायदा उठाकर सीमा पर तनाव बढ़ाने की कोशिश की जा सकती है, जिसे ध्यान में रखते हुए अब केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से विशेष निर्देश जा चुके हैं। हालांकि, पटिलाया हिंसा पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अभी तक प्रत्यक्ष तौर पर कोई भी हस्तक्षेर नहीं किया है। फिलहाल, राज्य सरकार द्वारा नियक्त किए गए पुलिस बल  ही हालातों को दुरूस्त करने की कवायद में जुटे हुए हैं। चलिए, अब तक आप इतना सब कुछ जान ही गए हैं, तो आगे पूरे माजरे के बारे में भी जान लीजिए।

जानिए पूरा माजरा

ध्यान रहे कि बीते दिनों पंजाब के पटिलाया में शिवसैनिक कार्यकर्ताओं और सिख निहंगों के बीच भिड़त हो गई थी। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए थे। दरअसल, शिवसेना ने खालिस्तानियों के विरोध में रैली निकालने का ऐलान किया था। जिससे खफा होने के बाद पहले तो एक सिख निहंग ने पुलिसकर्मी को निशाने पर लिया है, जिसके बाद यह स्थिति हिंसा में तब्दील हो गई। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले को संज्ञान में लेने के बाद सख्त कार्रवाई का सिलसिला शुरू कर चुकी है। ध्यान रहे कि उपरोक्त मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें हिंसा का मास्टरमाइंड बजरिंदर सिंह परवाना भी शामिल है। इस मामले में 6 प्राथमिकी भी दर्ज की जा चुकी है।

उपयुक्त जांच हेतु पुलिस की 20 टीमें भी गठित की जा चुकी है। बहरहाल, इस पूरे मामले की जांच जारी है। अब ऐसे में देखना होगा कि आगे चलकर यह पूरा मामला क्या रुख अख्तियार करता है। उधर, इस पूरे मामले में सीएण भगवंत मान ने भी सख्त रूख जाहिर करते हुए 6 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। ध्यान रहे कि इस पूरे मसले पर बीते दिनों राजनीतिक गलियारों में जमकर राजनीति भी होती हुई दिखी थी। बहरहाल, अब मुकम्मल जांच के बाद उपरांत यह पूरा मामला क्या कुछ रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Exit mobile version