News Room Post

Himanta Biswa Sarma Slams Rahul Gandhi: असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा का राहुल गांधी का नाम लेकर कांग्रेस पर निशाना, बोले- बाबर से डरते हैं, जब हिंदू का दबाव बढ़ेगा तो…

himanta biswa sarma and Rahul

नई दिल्ली। अयोध्या में भगवान रामलला के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का समारोह है। इस समारोह के लिए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से न्योता भेजा गया है। इस न्योते के बारे में कांग्रेस लगातार कह रही है कि सही समय आने पर वो बताएगी कि कांग्रेस के नेता प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे या नहीं। कांग्रेस के इसी बयान को आधार बनाकर असम के सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी का नाम लेते हुए निशाना साधा है।

असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि उनको लगता है कि राहुल गांधी को भी प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्योता नहीं मिला है। हिमंत ने कहा कि बाद में मैं दर्शन करने के लिए अयोध्या जाऊंगा। वैसे ही राहुल गांधी भी जा सकते हैं, लेकिन वो नहीं जाएंगे। इसके बाद हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा। हिमंत ने कहा कि वे लोग (कांग्रेसी) बाबर से डरते हैं। हिमंत बिस्व सरमा ने हिंदुओं का नाम लेकर किस तरह कांग्रेस पर निशाना साधा, उसे सुनिए।

हिमंत बिस्व सरमा पहले कांग्रेस में ही थे। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़कर कमल यानी बीजेपी का दामन थाम लिया था। इसके बाद वो असम सरकार में मंत्री बने थे। असम में पिछली बार विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी नेतृत्व ने हिमंत बिस्व सरमा को सीएम बनाया। हिमंत बिस्व सरमा को पूर्वोत्तर का बड़ा नेता माना जाता है। साथ ही सीएम बनने के बाद से उन्होंने हिंदुत्व वाली राजनीति का झंडा भी असम में बुलंद कर रखा है। हिमंत बिस्व सरमा इससे पहले भी कई बार राहुल गांधी को निशाने पर ले चुके हैं। उन्होंने ये तक कहा था कि राहुल गांधी का कुत्ते और कांग्रेस के नेताओं को एक ही प्लेट से बिस्कुट खिलाया जाता है।

Exit mobile version