News Room Post

Rafale: दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आज भारत पहुंच रहे 3 और राफेल विमान, अंबाला एयरबेस पर होगी लैंडिंग

Rafale: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) को ताकतवर बनाने के लिए और दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आज राफेल लड़ाकू विमान (Rafale Fighter Aircraft) भारत पहुंच रहे हैं।

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) को ताकतवर बनाने के लिए और दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आज राफेल लड़ाकू विमान (Rafale Fighter Aircraft) भारत पहुंच रहे हैं। इन विमानों के देश में पहुंचने से वायुसेना की ताकत में और इजाफा होगा। साथ ही दुश्मनों को धूल चटाने में भी मदद मिलेगी। तीन नए लड़ाकू विमानों की लैंडिंग के साथ ही भारत में राफेल विमानों की संख्या आठ हो जाएगी।

अंबाला एयरबेस पर होगी लैंडिंग

तीनों राफेल विमान फ्रांस से उड़ान भरने के बाद शाम तक अंबाला एयरबेस पर पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार फ्रांस से उड़ान भरने के बाद तीनों राफेल विमान रास्ते में रुके बिना भारत पहुंचेंगे। सूत्रों ने बताया कि फ्रांस के एयरबेस से गुजरात के जामनगर तक की लंबी उड़ान के दौरान फ्रांसीसी वायुसेना का हवा में ईधन भरने वाला विमान भी साथ रहेगा।

पहली खेप 28 जुलाई को पहुंची थी भारत

आपको बता दें कि पांच राफेल विमानों की पहली खेप 28 जुलाई को भारत पहुंची थी। इस बेड़े ने फ्रांस से उड़ान भरने के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हाल्ट किया था। भारत ने फ्रांस से 59,000 करोड़ रुपये में 36 राफेल विमान खरीदने का करार किया है।

राफेल के पहले बेड़े को जब वायुसेना में शामिल किया गया था तब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे गेम चेंजर करार दिया था। उनका दावा था कि राफेल के साथ वायुसेना ने टेक्नोलॉजी के स्तर पर बढ़त हासिल कर ली है। यह नवीनतम हथियारों और सुपीरियर सेंसर से लैस लड़ाकू विमान है।

Exit mobile version