News Room Post

Martyred: मध्यप्रदेश के गुना में काले हिरण के शिकारियों ने 3 पुलिसकर्मियों को किया शहीद, 3 अन्य घायल

पुलिस सूत्रों के मुताबिक देर रात खबर मिली थी कि कुछ लोग काले हिरण का शिकार करने आरोन इलाके में पहुंचे हैं। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम पर शिकारियों ने फायरिंग की।

death large

भोपाल। मध्यप्रदेश के गुना में शिकारियों ने 3 पुलिसकर्मियों को शहीद कर दिया। ये वारदात शुक्रवार रात को होने की जानकारी मिली है। शिकारियों को पकड़ने की कोशिश जारी है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में दोषियों को सख्त सजा देने की बात कही है। उन्होंने पुलिस को हर हाल में आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक देर रात खबर मिली थी कि कुछ लोग काले हिरण का शिकार करने आरोन इलाके में पहुंचे हैं। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम पर शिकारियों ने फायरिंग की। शिकारियों की गोली लगने से सब इंस्पेक्टर राजकुमार, हवलदार संतराम मीणा और सिपाही नीरज भार्गव शहीद हो गए।

मौके पर कुल 6 पुलिसकर्मी पहुंचे थे। शिकारियों की फायरिंग से तीन अन्य सिपाहियों के घायल होने की खबर है। इन सभी को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस के और दस्ते मौके पर पहुंचे हैं। शिकारियों की तलाश की जा रही है। इस मामले में और जानकारी की प्रतीक्षा है।

Exit mobile version