News Room Post

मध्य प्रदेश : TIKTOK वीडियो बनाकर मास्क का मजाक उड़ाने वाला शख्स हो गया कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोनावायरस कोहराम मचा रहा है मगर फिर भी कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें अबतक ये वायरस मजाक नजर आ रहा है। कई लाख लोगों को इस महामारी की वजह से अस्पतालों में अपने घरवालों से दूर रहना पड़ रहा है और करीब 1 लाख से ऊपर लोग इसके चलते मर चुके हैं। मगर फिर भी अपनी जाहिलियत और बेवकूफाना हरकतों से कुछ लोग अब भी बेहद महत्वपूर्ण गाइडलाइंस को नजरअंदाज कर रहे हैं।

ऐसा करके ये लोग सिर्फ अपनी ही नहीं बल्कि अपने आस पास के लोगों की जिंदगी को भी खतरे में डाल रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे वीडियो सामने आ रहे हैं जिनमें कोरोना से बचने के उपायों का मजाक बनाया जा रहा है। और लोगों को भड़काने वाला कंटेंट परोसा जा रहा है।

कुछ समय पहले ऐसा ही एक वीडियो मध्य प्रदेश के सागर जिले से आया था जिसमें एक लड़का कोरोना से लड़ने के लिए फेस मास्क को फालतू बता रहा था और बोल रहा था कि इस कपड़े के टुकड़े पर क्या भरोसा रखना, रखना है तो अल्लाह पर भरोसा रखो बस।

इस लड़के का नाम समीर खान है। पिछले हफ्ते जबलपुर गया था। मिली जानकारी के मुताबिक एक हफ्ते से गरीबों को फ्री में सब्जी बांट रहा था। परसों सर्दी बुखार के कारण बीएमसी में खुद चेक कराने गया था। डॉक्टर ने एडमिट किया और फिर खुद उसी की कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब समीर ने खुद ही एक वीडियो रिकॉर्ड किया है जिसमें उसने अपने चेहरे को मास्क से ढका हुआ है। इस वीडियो में समीर कहता हुआ सुना जा सकता है कि मैं अब से टिकटॉक पर वीडियो नहीं बना पाऊंगा, क्योंकि मुझे डॉक्टरों ने बताया है कि मुझे कोरोनावायरस हो गया है। इसके बाद वो लोगों से उसके लिए दुआ करने की बात भी करता है।

ये मध्य प्रदेश के सागर जिले में पहला कोरोना का केस है इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आनन फानन में फौरन इलाके को सेनेटाइज़ करने का काम शुरू कर दिया गया है और लॉकडाउन का पालन न करने वालों पर अब इस नए खतरे को देखते हुए और सख्ती बरती जा रही है।

Exit mobile version