नई दिल्ली। भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री, इंदिरा गांधी की आज पुण्यतिथि (Indira Gandhi Death Anniversary) है। इस मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और प्रियंका गांधी वाॉड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने दिल्ली में मौजूद शक्ति स्थल पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि उन्हें याद करते हुए नमन किया।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ”असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतर्गमय, मृत्यो मा अमृतमगमय…यानी असत्य से सत्य की ओर। अंधकार से प्रकाश की ओर। मृत्यु से जीवन तक। शुक्रिया दादी, मुझे यह दिखाने के लिए कि इन शब्दों को जीने का क्या मतलब है।”
asato mā sadgamaya
tamaso mā jyotirgamaya
mṛtyor mā amṛtaṃ gamayaFrom the false to truth.
From darkness to light.
From death to life.Thank you Dadi for showing me what it means to live these words. pic.twitter.com/PBvEeXotew
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 31, 2020
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी दादी और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Delhi: Congress leader Priyanka Gandhi Vadra pays tribute to her grandmother & former PM Indira Gandhi at Shakti Sthal on her 36th death anniversary pic.twitter.com/LCo8QhrkU8
— ANI (@ANI) October 31, 2020
आज ही के दिन हुई थी हत्या
बता दें कि आज यानी 31 अक्टूबर के दिन इंदिरा गांधी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। भारत के इतिहास में पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के तौर पर दर्ज है। दरअसल, इसी दिन सुबह-सुबह उनके सिख अंगरक्षकों ने उनकी हत्या कर थी। इंदिरा गांधी ने 1966 से 1977 के बीच लगातार तीन बार देश की बागडोर संभाली और उसके बाद 1980 में दोबारा इस पद पर पुहंची। इसके बाद 31 अक्टूबर 1984 को पद पर रहते हुए उनकी हत्या कर दी गई।
देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री
इंदिरा गांधी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री थीं। आज के ही दिन साल 1984 में उनकी हत्या कर दी गई थी। वह जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक प्रधानमंत्री के पद पर रही थीं। इसके बाद साल 1980 में वह दोबारा प्रधानमंत्री बनीं। इसके अलावा इंदिरा गांधी 1959 से 1960 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष भी रही थीं।