News Room Post

यूपी और उत्तराखंड में कल इसलिए नहीं होगा ‘चक्का जाम’, राकेश टिकैत ने बताई ये वजह

rakesh tikait Chakka jam

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसान संगठनों ने 6 फरवरी को चक्का जाम करने का ऐलान किया गया है। इसके तहत पूरे देश में राष्ट्रीय और राज्य हाईवे बंद करने की तैयारी है। हालांकि शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने जानकारी दी कि, ‘6 फरवरी को देशभर में चक्का जाम (Chakka Jam) करेंगे लेकिन इसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड जैसे राज्य शामिल नहीं होंगे।’ वहीं किसान नेता दर्शनपाल सिंह ने इस जाम को लेकर कहा कि, हम कल दिल्ली में चक्का जाम नहीं कर रहे हैं। हम सभी बार्डरों पर कल शांतिपूर्ण तरह से बैठे रहेंगे। हालांकि हम दिल्ली के अलावा पूरे देश में राष्ट्रीय और राज्य हाईवे बंद करेंगे। यह चक्का जाम दोपहर 12 से 3 बजे तक ही रहेगा। अब किसान नेता राकेश टिकैत ने बताया कि आखिर वो यूपी और उत्तराखंड को चक्का जाम में क्यों नहीं शामिल कर रहे हैं।

राकेश टिकैत ने कहा

बता दें कि शुक्रवार शाम राकेश टिकैत ने कहा कि, “हमारे पुास पुख्ता सबूत थे कि कल कुछ लोग चक्का जाम के दौरान हिंसा फैलाने की कोशिश करते। हमारे पास पक्की रिपोर्ट थी। हमने जनहित को देखते हुए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को कल होने वाले चक्का जाम से अलग रखा है।”

ये जाम दिल्ली में नहीं होगा

बता दें कि इससे पहले राकेश टिकैत ने कहा था कि यूपी और उत्तराखंड में भी कल चक्का जाम नहीं होगा। वहीं टिकैत ने कहा कि जो लोग यहां नहीं आ पाए वो अपने-अपने जगहों पर कल चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे। ये जाम दिल्ली में नहीं होगा।

ADCP नोएडा ने कहा

वहीं ADCP नोएडा रणविजय सिंह ने कहा कि, “किसानों द्वारा चक्का जाम परनोएडा क्षेत्र में किसी संगठन ने हमें आधिकारिक रूप से सूचना नहीं दी है। ग्रेटर नोएडा से सूचना मीडिया के माध्यम से हमें मिली है। उसकी तैयारी की गई है। हमारी कोशिश रहेगी कि आम जनता को कोई समस्या न हो।”

Exit mobile version