News Room Post

Tripura Bypolls Results: त्रिपुरा में विपक्ष हुआ चित, BJP की बल्ले-बल्ले, जानिए कांग्रेस का हाल

BJP and Congress

नई दिल्ली। रविवार को देश की 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की रिजल्ट सामने आ रहे है। उपचुनाव की बात करें कि यूपी की 2 लोकसभा रामपुर और आजमगढ़ में जीत का डंका बजाया है। खास बात ये है कि दोनों ही समाजवादी पार्टी का गढ़ का रहा है। रामपुर आजम खां का गढ़ है, जबकि आजमगढ़ सपा प्रमुख अखिलेश यादव का। लेकिन इस बार दोनों की जगहों पर भाजपा ने इतिहास रचा   दिया है। वहीं त्रिपुरा के चार विधानसभा सीटों की नतीजे सामने आ चुके है। नतीजे से पता चलता है कि राज्य की जनता भाजपा के साथ है और इसीलिए पार्टी का सूबे में कमल खिलता दिखाई दे रहा है, जबकि मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की स्थिति एक बार खराब दिखाई दी। बता दें कि  बीते 23 जून को मतदान हुए थे जिसके परिणाम घोषित किए गए है।

नजर डालते है त्रिपुरा के चार विधानसभा सीटों पर तो, 3 सीटों पर भाजपा ने जीत का झंडा लहराया है, जबकि कांग्रेस पार्टी को एक सीट से ही संतोष करना पड़ा है। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस इन चारों सीटों पर चौथे पायदान पर रही।

बता दें कि त्रिपुरा की टाउन बारडोवली सीट से भाजपा उम्मीदवार व मुख्यमंत्री माणिक साहा ने जीत हासिल की है। माणिक साहा ने 6 हजार वोटों से जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आसीष कुमार साहा को 11077 वोट प्राप्त हुए। इसके अलावा सूरमा और जुबराजनगर  विधानसभा सीट पर भाजपा ने कमल खिलाया है। अगरतला सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुदीप रॉय बर्मन ने भाजपा उम्मीदवार अशोक सिन्हा को हराकर जीत दर्ज की है।

आपको बता दें कि माणिक साहा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद थे। वह पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे। उन्होंने 15 मई को राज्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थी।

Exit mobile version